संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: शिवभक्त कांवडिए बढ रहे है शिवालयों की ओर…

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। । पवित्र श्रावण माह शुरू होते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की लगातार कतार बढने लगी है इसी के साथ-साथ नगर में चारों ओर बम बम भोले के जयघोष सुनाई देने लगे है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर कांवडियों की संख्या बढ़ गई है।
सावन के पहले दिन अधिकतर राजस्थान के शिवभक्त पहुंचे। क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया। भोपा सहित निरगाजनी, बेलड़ा,जौली के कांवड़ शिविर में ठहरे अधिकतर कांवडिए राजस्थान प्रदेश के रहने वाले हैं। भोपा के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ अर्जुन सिंह ने बताया कि कांवडियों की सेवा के लिए भोपा गंग नहर पुल के निकट राजकीय चिकित्सा शिविर लगा दिया गया है।
खतौली में एसडीएम सुबोध कुमार ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गंगनहर पर पुलिस कंटोल रुम बनाया गया है। गंगनहर चौराहे के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शिव भक्तों की कतार शिवालयों में नजर आए। श्रावण माह शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ रही है। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में फल फूल और बेल पत्र के साथ जलाभिषेक किया।
भगवान आशुतोष की आराधना की। शहर के शिव चौक पर शाम के समय आरती की गई। चरथावल क्षेत्र के प्राचीन महादेव मंदिर, चौकड़ा शिव मंदिर, चौहट्टा शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, बिरालसी शिव मंदिर, दहचंद शिव मंदिर और कुटेसरा, नंगला राई आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, रोहाना मार्ग स्थित अलखपुरी शिव मंदिर में सावन मास में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के गोपी नाथ त्यागी, सभासद अनिल कश्यप, संजय वर्मा, रवि कश्यप आदि ने सहयोग रहा।

कांवड़ शिविर  का हुआ शुभारंभ

छपार। श्री विश्वनाथ शिव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी नवीन त्यागी ने कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर हरिओम त्यागी जिलाध्यक्ष त्यागी सभा, नवीन त्यागी, बिनोद त्यागी, उमेश त्यागी, डाक्टर सुनील त्यागी समिति अध्यक्ष, राजकुमार त्यागी, संजय त्यागी, राजेश त्यागी मौजूद रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − eight =