Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

योग भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर, लोगों में योग के प्रति जागरूकता: राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू जेड रोड मुजफ्फर नगर में भारतीय योग संस्थान के दक्षिणी पश्चिमी जिले की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की तथा संचालन भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया।

सर्वप्रथम योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सर्पासन व धनुरासन कराए।नवनिर्वाचित जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ने पादोत्तान आसन,मर्कट आसन व शवासन कराए।केंद्र प्रमुख सहदेव आर्य ने हँसी व अनुलोम-विलोम ,कपालभाति व भ्रामरी प्राणायाम कराएँ ।

इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया तथा योग का निःशुल्क प्रचार व प्रसार करने संकल्प दिलाया।

कार्यकार्यकारिणी में जिला प्रधान राजसिह पुण्डीर ,जिला मंत्री योगेश्वर दयाल, श्रषिपाल,अमित कुमार, वीरसिह, कर्णवीर, सहदेव आर्य, डा०जीत सिंह तोमर व क्षेत्रीय कार्यकार्यकारिणी पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान राजमोहन गुप्ता,क्षेत्रीय मंत्री,राम कुमार राठी, सदस्य विपिन शर्मा तथा दक्षिणी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी व सदस्य कुलदीप अरोरा,नीरज बंसल आदि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर हैं।बीच के कुछ समयावधि में इस विद्या का लोप हो गया था परन्तु आज समाज को पुनः योग की आवश्यकता है

इसलिए फिर से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी हैं जिसमें भारतीय योग संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शांति पाठ और दूग्धपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर सुघोष आर्य, इंजीनियर के वी सिंह, सुबेदार प्रमोद कुमार, सुनील तायल, सुशील त्यागी एडवोकेट, राजबीर सिंह आर्य, अतर सिंह बालियान,चौयरमैन श्यामपाल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =