Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एक साथ गंगनहर में कूदे युवक-युवती, आस पास फैली सनसनी

मुज़फ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में स्थित गंगनहर में आज दोपहर एक युवती और युवती ने एक साथ छलांग लगा दी, जिसके बाद वहां लोगां का हुजूम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक और दो मोबाइल ही मिले। पुलिस ने इन दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को गंगनहर में उतारा हुआ है

लेकिन घंटों की छानबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू लगातार जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बाद भोपा क्षेत्र के गंगनहर के पुल पर आवाजाही रोजमर्रा की ही भांति हो रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक युवती के साथ वहां पर पहुंचा और पुल के बीच में जाकर बाइक रोककर खड़ी कर दी। इस युवक के साथ बाइक पर एक युवती भी बैठी हुई थी।

ये दोनों बाइक से उतरे और अपने अपने मोबाइल फोन निकाल कर बाइक की सीट पर रख दिये। अचानक ही युवक और युवती ने पुल से सीधे गंगनहर में छलांग लगा दी।

दोनों को गंगनहर में कूदते हुए देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां सैंकड़ों लोग एकत्र हो गये और पुलिस को सूचना दी गयी। भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + fourteen =