Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा  विकासखंड बुढाना के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहडब्बर का निरीक्षण किया गया।        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड बुढाना के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहडब्बर का निरीक्षण किया गया।
प्राथमिक विद्यालय का शाहडब्बर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोकेंद्र शिक्षामित्र विगत २ वर्षों से निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं।
अन्य दोनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित पाए गए ।विद्यालय में पंजीकृत ३६ बच्चों के साथ १५ बालक बालिकाएं उपस्थित मिले इंचार्ज अध्यापक द्वारा बताया गया कि आज भारी वर्षा के कारण बच्चों की उपस्थिति कम है। अध्यापकों को तीन दिवस के भीतर बच्चों की उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा विद्यालय परिसर एवं शौचालय के रास्ते में उगी घास को शीघ्रति शीघ्र कटवा कर परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बनाया जा रहा है।
विद्यालय की भौतिक स्थिति संतोषजनक है बच्चों के शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार हेतु शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है बालक बालिका शौचालय मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट क्रियाशील अवस्था में है। स्वच्छ जल हेतु समरसेबल तथा हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में है। उच्च प्राथमिक विद्यालय शाह डब्बर के निरीक्षण के दौरान श्रीमती राधा वर्मा सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर पाई गई अन्य अध्यापक अध्यापिका ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिले पंजीकृत कुल ६८ बच्चों के साथ १६ बालक बालिकाएं उपस्थित पाई गई।
इंचार्ज अध्यापक द्वारा हुई भारी वर्षा के कारण बच्चों की उपस्थिति कम होना बताया गया इंचार्ज अध्यापक सहित समस्त अध्यापकों को तीन दिवस के भीतर नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही विद्यालय परिसर में उगी घास को कटवा कर परिसर को साफ स्वच्छ बनाए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया
मध्यान भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है छात्र-छात्राएं आंशिक रूप से यूनिफॉर्म में पाए गए बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से यूनिफॉर्म पहनकर आने हेतु प्रेरित किया गया विद्यालय की भौतिक स्थिति संतोषजनक है बच्चों के शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार लाए जाने हेतु अध्यापक को निर्देशित कर दिया गया है शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है बालक बालिका शौचालय मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट क्रियाशील अवस्था में है स्वच्छ जल हेतु समरसेबल व हैंड पंप क्रियाशील अवस्था में है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 18 =