उत्तर प्रदेश

Unnao: मेड़ बनाने के विवाद में पूर्व बीडीसी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या

Unnao  में दबंगों ने जमीन विवाद में पूर्व BDC पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. हत्या की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना के बाद पहुंच कर जांच पड़ताल की है और फॉरेंसिक एक्सपोर्ट, डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटाए है. वहीं आरोपी फरार हो गए हैं. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए तीन टीमो को लगाया है.

दरअसल उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमखेड़ा गांव के रहने वाले राम खेलावन जो कि सन 2000 में गांव से बीडीसी चुने गए थे. शुक्रवार की सुबह पूर्व BDC रामखेलावन अपनी पत्नी माया के साथ खेत पर गया था, जहां इसी गांव निवासी हत्यारोपी राम खेलावन से खेत की मेड रखने के दौरान विवाद हो गया. जहां हत्यारोपी ने पूर्व BDC राम खेलावन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. सिर पर कुल्हाड़ी लगने से खेत पर ही गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक राम खेलावन की पत्नी माया ने पुलिस में तहरीर देकर हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कराई है.

फिलहाल पूरे मामले की जानकारी मिलते ही सीओ ऋषि कांत शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. साथ ही साथ डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है. वहीं पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के लिए स्वाट और सर्विलांस को भी एक्टिव कर दिया गया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fifteen =