Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार जैन नावला वाले का दुखद निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार जैन नावला वाले का देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। आज सवेरे शहर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जनपद के तमाम समाज सेवियों व उद्योगपतियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

नगर के मोहल्ला अंबा विहार निवासी देवेंद्र कुमार जैन कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे रविवार देर रात उपचार के दौरान देवेंद्र कुमार जैन का निधन हो गया

जैसे ही यह समाचार मिलने के बाद तमा लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित। देवेंद्र कुमार जैन के भाई श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर कमेटी के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि उनके बड़े भाई देवेंद्र कुमार जैन का रविवार रात आकस्मिक निधन हो गया है।

देर रात उनका शरीर अंबा विहार स्थित आवास पर लाया गया देवेंद्र जैन दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे वहां मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया।

देवेंद्र कुमार जैन के निधन पर जनपद के उद्योगपतियों के अलावा समाजसेवी संगठनों राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संस्थाओं के लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई

आज सवेरे उनके निवास स्थान अंबा विहार मेरठ रोड से अंतिम यात्रा शहर श्मशान घाट पहुंची जहां गमगीन वातावरण में देवेंद्र कुमार जैन का अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम क्रिया के दौरान राजकुमार जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =