Pakistan: हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से किया हमला, इलाके के लोग दहशत में
Pakistan डकैतों के एक गिरोह ने सिंध के काशमोर में हिंदू समुदाय के एक पूजा स्थल पर कथित तौर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया है. घटना रविवार तड़के की बतायी जा रही है. इस संबंध में ‘दी डॉन’ वेबसाइट ने खबर दी है. खबरों की मानें तो हमलावरों ने गौसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक पूजा स्थल और आसपास के समुदाय के घरों पर हमला किया जिससे वहां के लोग दहशत में आ गये. डकैतों ने अंधाधुंध गोलीबारी की.
HRCP is alarmed by reports of deteriorating law and order in the districts of Kashmore and Ghotki in Sindh, where some 30 members of the Hindu community – including women and children – have allegedly been held hostage by organised criminal gangs.
— Human Rights Commission of Pakistan (@HRCP87) July 16, 2023
मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डकैतों ने पूजा स्थल पर रॉकेट लॉन्चर दागे, जो हमले के वक्त बंद था. यह बागड़ी समुदाय द्वारा संचालित मंदिर है जो धार्मिक सेवाओं के लिए हर साल खुलता है. हमले के बाद संदिग्ध घटनास्थल से भाग गये. पुलिस इलाके में तलाशी अभियान चला रही है. एसएसपी सैम्मो ने अनुमान लगाया कि आठ से नौ बंदूकधारी थे. इस बीच, बागरी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों द्वारा दागे गये रॉकेट लॉन्चर विस्फोट करने में विफल रहे, जिससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई. उन्होंने पुलिस से समुदाय की सुरक्षा करने की अपील की और कहा कि हमले के बाद लोग दहशत में हैं.
Pakistan के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की प्रतिक्रिया सामने आयी है. एचआरसीपी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि वह सिंध के काशमोर और घोटकी जिलों में बिगड़ती कानून व्यवस्था की रिपोर्टों से चिंतित है, जहां महिलाओं और बच्चों सहित हिंदू समुदाय के लगभग 30 सदस्यों को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया. आपराधिक गिरोहों द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया.
Pakistan के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने सिंध गृह विभाग से बिना किसी देरी के मामले की जांच करने को कहा है. आयोग ने कहा कि हमें जो रिपोर्ट मिल है वो परेशान करने वाली है. गिरोहों ने हाई ग्रेड हथियार के साथ हमला करने पहुंचे थे.
Pakistan में अल्पसंख्यक हिंदुओं की आबादी कितनी है. इसको लेकर साल 2022 में एक रिपोर्ट जारी की गथी. सेंटर फार पीस एंड जस्टिस की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के 22 लाख 10 हजार 566 (22,10,566) लोग निवास करते हैं. हिंदुओं की यह संख्या देश की कुल पंजीकृत आबादी 18 करोड़ 68 लाख 90 हजार 601 (18,68,90,601) का केवल 1.18 प्रतिशत ही है.
Pakistan में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का मामला लगातार सामने आता रहता है. पाकिस्तान में दो प्रतिशत से भी कम हिंदू रहते हैं. 95 प्रतिशत हिंदू सिंध के दक्षिणी प्रांत में निवास करते हैं. पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी ज्यादातर गरीब श्रेणी में आते हैं. देश की विधायी प्रणाली में उनका प्रतिनिधित्व नगण्य है. पाकिस्तान की अधिकांश हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है जहां वे मुस्लिम निवासियों के साथ संस्कृति, परंपरा और भाषा साझा करते नजर आते हैं. चरमपंथियों द्वारा उत्पीड़न यहां हिंदुओं का किया जाता है.
मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात व्यक्ति ने पिछले दिनों फोन कर धमकी दी थी कि यदि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने वतन नहीं लौटी, तो भारत में 26/11 जैसा आतंकवादी हमला हो सकता है.

