संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar/भोपा/शुक्रतीर्थ – गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

मुजफ्फरनगर/भोपा/शुक्रतीर्थ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण जहां गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं ।तो वही मुजफ्फरनगर जनपद में गंगा एवं इसकी सहायक नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस जाने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
यही नहीं यहां निवास करने वाले ग्रामीणों को भी मूलभूत सुविधाओं सहित उनके पशुओं की रखरखाव एवं खानपान की भी चिंताएं होने लगी है ।उधर मामले का संज्ञान लेते हुए आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्माण सहित कई भाजपा एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण इलाकों का मौके पर पहुंचकर जहां स्थलीय निरीक्षण किया तो वहीं उनकी मूलभूत सुविधाओं व रखरखाव सहित सुरक्षित स्थान पर ग्रामीणों व् उनके पशुओं को पहुंचाने के लिए मंत्री ने अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का है जहां भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा खादर क्षेत्र में आई बाढ़ को लेकर है पहाड़ों से लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा खाता क्षेत्र के भोपा थाना क्षेत्र से लेकर पुरकाजी थाना क्षेत्र के गंगा खादर अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गंगा का पानी आने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा० वीरपाल निर्वाल सहित कई भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स के साथ ट्रैक्टरों एवं अन्य संसाधनों के साथ मजलिशपुर तोफिर सहित बाढ़ ग्रस्त कई ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया है। यहां डॉक्टर संजीव बालियान सहित सभी लोगों ने गंगा में आए भारी पानी के चलते बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण इलाकों का ट्रैक्टर एवं झोटा बुग्गी आदि में बैठकर  ग्रामीणों के घरों तक पहुंच कर उनका हालचाल जाना है।
यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों से भी उनका हालचाल जाना और उनकी मूलभूत सुविधाओं सहित पशुओं को लेकर हो रही परेशानियो के बारे में भी जानकारी हासिल की। यहां पहुंचे भाजपा नेताओं को हिंद मजदूर किसान समिति द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों के लिए विभिन्न मांगों के निस्तारण की भी बात कही है यहां हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े लोगों एवं ग्रामीणों ने मंत्री महोदय से ग्राम पंचायत मजलिशपुर तौफिर के सभी किसानों की फसल का पुरा मुआवजा, ग्राम पंचायत मजलिशपुर तौफिर के सभी किसानों का बिजली के बिल को माफ करने,सहित जिसके पास जमीन नहीं हैं उस मजदूर के जीवन यापन का कोई साधन होने , ग्राम पंचायत मजलिशपुर तौफिर में जिन लोगो के मकान गिरे है उनका मुआवजा मिलने सहित प्रत्येक छः माह के बाद ग्राम पंचायत में (ष्ठरू ) साहब का दौरा होना चाहिए की मांग की। 
ग्राम मजलिशपुर तौफिर के स्वास्थ्य केन्द्र (उपकेन्द्र मजलिशपुर तौफिर) का प्रारम्भ होना चाहिए जो फिलहाल मोजूद हैं लेकिन आजतक चला नही। यहां हिंद मजदूर किसान समिति सहित तमाम ग्रामीणों की सभी बातें सुन मौके पर ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को पीड़ित किसानों के विभिन्न समस्याओं के समाधान सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
ही मौके पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि देखिए संकट बड़ा है पहले यह खादर क्षेत्र में आता था लेकिन अब पूरे जिले में है। शहर में है, गंगा है, जमुना है, काली नदी है ,हिंडन है इन सभी नदियों में बरसात के चलते पानी आने से किसानों की तमाम फसलें बर्बाद हो चुकी है।  किसानों की फसलों सहित उनके टूटे हुए मकानों आदि के नुकसान हुए एसडीआरएफ एनडीआरएफ की टीम भी यहां लगी हुई है पशुओं के चारे का संकट बडा है हरा चारा तो पूरी तरह से ही खत्म हो चुका है।  रही बात भुस की तो उसके भी इंतजाम कराए जा रहे हैं मुख्यमंत्री से विनती करेंगे कि पीड़ितों को मुआवजा भी मिले और इस आपदा से लोगों की जान भी बचे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =