Muzaffarnagar News: मंत्री कपिलदेव ने की सीएम के प्रस्तावित दौरे के लेकर वार्ता, तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 जौलाई को जनपद मे पधार रहे हैं। उनके आगमन के साथ ही शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा का विधिवत लोकार्पण होगा।
जिला पंचायत के सभागार मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि 5100 वर्ष पूर्व शुक्रताल में भागवत कथा सुनाई गई थी। उस वक्त गंगा की जलधारा प्राचीन मंदिर और वटवृक्ष से छूती हुई बहती थी। जो आज मुख्य मंदिर से 6 किलोमीटर की दूरी पर बह रही है। कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रताल में वास्तविक गंगा नही है। वहां केवल बाण गंगा और सोनाली नदी का पानी बह रहा है। जिसे हमारे श्रृद्धालु आम जनमानस गंगा मानकर चल रहे थे। अब उत्तराखण्ड बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रताल ही प्रमुख तीर्थ के रूप में विद्यमान है।
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ मे व्यापक स्थिती में वृक्षारोपण करेंगे। उसी दिन मुख्यमंत्री 70 करोड के इस प्रोजक्ट के बारे में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रताल मे गंगा की जलधारा लाने के लिए काफी लम्बे समय से भाजपा के लोग एवं वहां के संत तथा वे स्वयं एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान इस प्रयास मे जुटे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने भी पत्रकारों से बातचीत की। प्रेसवार्ता का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।
डीएम-एसएसपी ने सीएम के आने की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
जनपद में थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वोंध्सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।
दिनांक २२ जुलाई को उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ महोदय के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारीगण द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो।
आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

