फिल्मी चक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुईं Satyaprem Ki Katha और नीयत

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी जैसी सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी की ‘Satyaprem Ki Katha’ और विद्या बालन (Vidya Balan) स्टारर ‘नीयत’ रिलीज हुईं. ‘सत्यप्रेम की कथा’ को शुरुआत में तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन धीरे-धीरे कर इसकी कमाई में तेजी से गिरावट आने लगी. 

विद्या बालन की ‘नीयत’ भी बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो चुकी है. इन दोनों फिल्मों को एक विदेशी फिल्म जबरदस्त टक्कर दे रही है. ये फिल्म है ‘मिशन इम्पॉसिबलः डेड रिकॉर्निंग पार्ट वन’, जिस पर दर्शक भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका असर भारतीय फिल्मों की कमाई पर देखने को भी मिल रहा है.

टॉम क्रूज स्टारर ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ के आते ही फिर चाहे वो Satyaprem Ki Katha हो या फिर नीयत, सबकी सब फीकी पड़ गई हैं. यानी एक विदेशी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारी बॉलीवुड फिल्मों की हालत पस्त कर दी है. टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल 7 इन दिनों शानदार बिजनेस कर रही है.

हॉलीवुड फिल्म ने पांच दिन में ही दुनियाभर में गदर मचा दिया है साथ ही भारत में भी जबरदस्त कमाई कर रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि टॉम क्रूज की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड और इंडिया में अब तक टोटल कितनी कमाई की है.

12 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिशन इम्पॉसिबल के जबरदस्त एक्शन सीन और ताबड़तोड़ कमाई खुद ही दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है. शनिवार को तो फिल्म ने जबरदस्त कमाई की ही, रविवार को भी इसकी कमाई के आगे सिनेमाघरों में लगीं बॉलीवुड फिल्में फीकी पड़ गई हैं. खास बात तो ये है कि टॉम क्रूज की फिल्म ने रविवार को ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =