समाचार (Muzaffarnagar News)
मंत्री कपिलदेव ने की सीएम के प्रस्तावित दौरे के लेकर वार्ता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 22 जौलाई को जनपद मे पधार रहे हैं। उनके आगमन के साथ ही शुकतीर्थ में गंगा की जलधारा का विधिवत लोकार्पण होगा।
जिला पंचायत के सभागार मे पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि 5100 वर्ष पूर्व शुक्रताल में भागवत कथा सुनाई गई थी। उस वक्त गंगा की जलधारा प्राचीन मंदिर और वटवृक्ष से छूती हुई बहती थी। जो आज मुख्य मंदिर से 6 किलोमीटर की दूरी पर बह रही है। कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रताल में वास्तविक गंगा नही है। वहां केवल बाण गंगा और सोनाली नदी का पानी बह रहा है। जिसे हमारे श्रृद्धालु आम जनमानस गंगा मानकर चल रहे थे। अब उत्तराखण्ड बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रताल ही प्रमुख तीर्थ के रूप में विद्यमान है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ मे व्यापक स्थिती में वृक्षारोपण करेंगे। उसी दिन मुख्यमंत्री 70 करोड के इस प्रोजक्ट के बारे में कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शुक्रताल मे गंगा की जलधारा लाने के लिए काफी लम्बे समय से भाजपा के लोग एवं वहां के संत तथा वे स्वयं एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान इस प्रयास मे जुटे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने भी पत्रकारों से बातचीत की। प्रेसवार्ता का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया।
सीएम के सम्भावित भ्रमण के दृष्टिगत आवश्यक बैठक आयोजित
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रो के निरीक्षण की संभावनाः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी सप्ताह जनपद मे माननीय मुख्यमंत्री के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत होने वाली आवश्यक तैयारियो के लिये जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार मुजफ्फरनगर मे एक बैठक आहूत की गयी। बैठक मे उपस्थित सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि जनपद मे यातायात, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। मा० मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रतीर्थ क्षेत्र एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाना संभावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रताल क्षेत्र मे सभी घाटों की साफ-सफाई, मार्गो में गडढे इत्यादि का भराव एवं सम्पर्क मार्गो की मरम्म्त का समस्त कार्य समय से पूर्ण कर लिया जायें। घाटो पर किसी भी प्रकार की गंदगी अथवा अव्यवस्था न होने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जायें। सभी संबंधित अधिकारी सक्रियता के साथ क्षेत्रों का निरीक्षण कर यथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए बाढ पीडितों को राहत पहुॅचाने का कार्य जारी रखे। उन्होनें राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार बाढ चौकियों की स्थापना की जाये, प्रभावित व्यक्तियों को पुर्नवास की व्यवस्था की जायें तथा क्षेत्रों में राहत किट एवं फसलोंध्मकानों इत्यादि को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आंकलन तैयार कर लिया जाये ताकि शासन को अवगत कराया जा सकें। उन्होनें सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि वर्षा अवधि में बाढ क्षेत्रों में सभी अधिकारीध्कर्मचारी कैम्प कार्योलय स्थापित कर क्षेत्रों मे उपस्थित रहे एंव निगरानी रखें तथा अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील तटबंधों का चिन्हीकरणर कर उनके सुदृढीकरण का कार्य किया जायें। उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ राहत कैम्पों मे पर्याप्त संख्या में डाक्टरों की तैनाती एवं चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, बाढ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों एवं महामारियों से बचाने के लिए आवश्यक टीकाकरण की व्यवस्था की जाये तथा इस दौरान सर्पदंश की घटनाए बढ सकती उसके लिए पूर्व से ही वैक्सीन की व्यवस्था कर ली जायें तथा ऐसे क्षेत्रों मे महामारी से बचाव हेतु तत्काल साफ-सफाई एवं एन्टी लार्वा के साथ फोगिंग कराये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निदेशित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में हैंडपम्पोंध्सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाईट एवं गांवों के आंतरिक सम्पर्क मार्गो के मरम्मत का कार्य तत्काल आरम्भ कर पीडितों को राहत पहुॅचाने का कार्य किया जायें। उन्होनें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित कर पशुओं के चारे की व्यवस्था एवं उनके उपचार के संसाधन एवं पर्याप्त मात्रा में दवाइयोंध्टीकाकरण की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। उन्होनें बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कर्मचारीध्अधिकारी बाढ प्रभावित क्षेत्रों मे भ्रमण कर बाढ के दौरान यदि कही भी विद्युत आपूर्ति बाधित हुयी हो तो तत्काल उनकी मरम्मत कार्य कर आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें तथा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक खाद्यान्न एवं उपभोक्ता वस्तुओं की तथा मिटटी के तेलध्अन्य ईधन की समुचित प्रबंधन सुनिश्चित हों। सभागार मे अपर जिलाधिकारी वि० ध् रा० गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनपद मुजफ्फरनगर हेतु चयनित २३ एएनएम को जिला पंचायत अध्यक्ष ने सौंपे नियुक्ति पत्र
व्यक्ति की पहचान उसके कार्यो से ही होती हैः जिला पंचायत अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल के द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में नवनियुक्त चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियो को नियुक्ति पत्र सौंपे गये। जनपद मुजफ्फरनगर में कुल २३ एएनएम की नियुक्ति हुई है। इस दौरान मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चयनित १५२३ एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर बोलते हुए मा० , जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यो से ही होती है, आप अपने कार्यो द्वारा जनपद को प्रदेश में एक अलग पहचान दिला सकती है, मरीजों के साथ आप द्वारा किया गया स्नेहमय व्यवहार औषधि तुल्य कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्ति एएनएम बधाई देते हुए उन्होने कहा कि मा० मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्मियों की जो कमी है उसको पूरा किया जाये, आपकी नियुक्ति इसी दिशा में एक प्रयास है, आप जनपद के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे अभियानों में निष्ठा के साथ अपना योगदान दे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह को फौजदार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती मां और उनके बच्चों के स्वास्थ्य का देख भाल करना आपका पुनीत कर्तव्य है और मैं उम्मीद करता हूॅ कि आप सभी इस कार्य में पूरी तरह से खरी उतरेंगी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद पवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,डीपीएम विपिन कुमार, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, लेखाकार देवेंद्र शर्मा ,स्टेनो अक्षय शर्मा ,रामकुमार शर्मा, लाखन सिंह सहित समस्त एएनएम उपस्थित रही।
डीएम-एसएसपी ने सीएम के आने की तैयारियों को लेकर किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ शुक्रताल स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए डियूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वोंध्सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया।
दिनांक २२ जुलाई को उक्त कार्यक्रम में माननीय मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ महोदय के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारीगण द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारीगण द्वारा कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वी वी आई पी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व बैरिकेडिंग को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री गजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक का स्वागत, पूर्व डीआईओएस को विदाई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उŸार प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेŸार संघ जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर एवं उपशिक्षा निदेशक बरेली मण्डल गजेन्द्र कुमार का विदाई समारोह एवं नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अर्पण बैकेट हाल मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाअध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने की एवं कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला महामत्री गौरव कुमार ने किया। समान व विदाई समारोह मे तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं नवागन्तुक जिला विद्यालय निरीक्षक ने सघं के द्वारा आयोजित भव्य समारोह की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि जनपद के किसी भी शिक्षणेŸार कर्मचारी का किसी भी प्रकार से कोई उत्पीडन नही होने दिया जायेगा। लिपिक संवर्ग एवं चतुर्थ श्रेणी संवर्ग माध्यमिक शिक्षा की रीढ है। आपसी सहयोग सद्भाव से समस्त कार्य किये जायेगो। संघ के अध्यक्ष श्री विजय कुमार त्यागी ने संघ की एकता पर बल दिया और कहा कि इस संघ द्वारा अपने अधिकारियो के सम्मान मे जो परम्परा प्रचलित है। उसको सदैव निरन्तर निर्बाध रूप से आयोजित किया जाता रहेगा। संघ द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य च्च्श्री शैलेन्द्र कुमार त्यागीज्ज् का भी स्वागत सम्मान समारोह आयोजि किया। व विŸा लेखाधिकारी (मा०) मुन्ना लाल की वरिष्ठ कोषाधिकारी मथुरा के पद पदौन्नती होने पर सम्मान किया गया। सभी अधिकारियो को शाल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य रूप से श्री ऋषिपाल, प्रशान्त शर्मा, विकास शर्मा, अमित कुमार, देवांश शर्मा, अश्वनी कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, ललित कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, संजीव शर्मा, सचिन कुमार, प्रवेश चौधरी, अरविन्द रघुवशी, नरेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, धर्मवीर कुमार, अनिल कुमार पुण्डीर, नितिन गुप्ता, रचिन प्रताप, मनोज शर्मा, इशरार हुसैन, करण कुमार, स्वत्रण मनी, अमित कुमार, सुनील कुमार, अमित गौड आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे संघ के संरक्षक श्री राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी।
टीकाकरण अभियान चलाया
जानसठ। डॉ राजीव कुमार त्यागी की टीम के द्वारा पशु चिकित्सालय जानसठ और चुड़ियाला के क्षेत्र में गला घोटू और खुर पका मुंह पका रोग से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ राजीव कुमार त्यागी की टीम के द्वारा पशु चिकित्सालय जानसठ और चुड़ियाला के क्षेत्र में गला घोटू और खुर पका मुंह पका रोग से बचाव हेतु पशु पालकों के यहां द्वार द्वार जाकर उपरोक्त टीकाकरण का कार्य ग्राम सलारपुर ग्राम ग्राम तालेड़ा ग्राम मन थोड़ा में संपादित कराया जा रहा है टीम में राजकुमार अनिल विनय सैनी सनोज उज्जवल सैनी इत्यादि उपस्थित रहे।
स्कूटी सवार घायल
शाहपुर। कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जानकारी के अनुसार कांधला के गांव परासौली निवासी मुकुन्द विहारी मेन बाजार बुढाना स्कूटी द्वारा बाजार किसी काम से जाते वक्त तेजगति से आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
चरथावल। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल, जैन कन्या इंटर कॉलेज, न्यू मण्डी, मुजफ्फरनगर व श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूग कर शपथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावलग् जैन कन्या इंटर कॉलेज, न्यू मण्डी, मुजफ्फरनगर व श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में छात्राओं, अध्यापकों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूग कर शपथ दिलाई गयी। सड़क सुरक्षा से संबंधित नियम, घटनाएं बताकर अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए समझाया। इसके अतिरिक्त जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में विधिक साक्षरता प्राधिकरण के तत्वावधान में छात्राओं को विधिक साक्षरता हेतु विधिक साक्षरता विशेषज्ञ से गौरव मलिक उनकी टीम के द्वारा छात्राओं के बीच साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया। विस्तार से एक सफल नागरिक के विकास की दिशा में छात्राओं को विधिक ज्ञान के लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में प्रधानाचार्य डॉ .कंचन प्रभा शुक्ला द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए समस्त टीम का आभार व्यक्त किया गया।
एनआईए ने सीज किया ड्रग तस्कर का घर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एनआईए की टीम ने ड्रग तस्कर रजी हैदर का घर सीज कर दिया। एनआईए ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की है। मई २०२२ में की गई छापेमारी के दौरान रजी हैदर के घर से एटीएस गुजरात की टीम ने ५०० करोड़ की चरस बरामद की थी साथ ही एटीएस ने उसे अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। एनआईए दिल्ली की टीम मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंची। यहां से कोतवाली पुलिस को साथ लेकर ड्रग तस्कर रजी हैदर दक्षिणी खालापार में उसके घर पहुंची। यहां १२० स्क्वायर मीटर में बने रजी हैदर के घर को सीज कर दिया।
मई २०२२ को एटीएस गुजरात ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रात के समय दक्षिणी खालापार में रजी हैदर पुत्र अमानत अली के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान रजी हैदर की मां की निशानदेही पर पड़ोस के एक मकान से ५०० करोड़ की चरस बरामद की गई थी। शहर कोतवाली पुलिस की मदद से एटीएस गुजरात की टीम में शामिल अधिकारी बरामद की गई चरस रो अपने साथ ले गए थे। एटीएस गुजरात की छापेमारी के दौरान रजी हैदर को साथ लेकर आई थी। उस दौरान बताया गया था कि रजी हैदर को एटीएस ने अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था।
एनआईए दिल्ली के इंस्पेक्टर विजय वीर यादव अपनी टीम के साथ रजी हैदर के कोतवाली इलाके में दक्षिणी खालापार स्थित आवास को सीज किया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई एनआईए इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला चिकित्सालय में रक्त कोष जिला चिकित्सालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार मुख्य रक्त कोष अधिकारी डॉ पी के त्यागी द्वारा डॉक्टर संदीप शर्मा जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष केशव कपिल त्यागी जी भी मौजूद रहे इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के माननीय जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी द्वारा भी डॉक्टर संदीप शर्मा जी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सराहना की गई और उनसे अपेक्षा की गई की ओर अधिक से अधिक समाज सेवा का कार्य कर निरंतर प्रगति की ओर बढ़े।
विदाई समारोह हुआ आयोजित
ु सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कलाकरों ने श्रोताओं का मन मोहा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला निर्वाचन कार्यालय मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ सहायक फैजान जैदी को जनपद मुजफ्फरनगर से जनपद मेरठ स्थानांतरण के पश्चात कार्यमुक्त करते हुए विदाई समारोह का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर गायक कलाकरों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का का मन मोह लिया।
जिला निर्वाचन कार्यालय, मुजफ्फरनगर में फैजान जैदी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने कार्यकाल में अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिये तथा जो कार्य हमें विभाग की ओर से दिये जाते हैं उनका प्राथमिकता से निस्तारण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि फैजान जैदी एक व्यवहारिक व्यक्ति के साथ साथ कार्य कुशल व्यक्ति रहे हैं जितना समय इनके साथ व्यतीत हुआ है वह यादगार रहेगा। कार्यक्रम में फैजान जैदी को जनपद से स्थानांतरित होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत की महफिल भी जमी जिसमें गायक कलाकारों में सत्यप्रकाश ने मैं कहीं कवि ना बन जाऊं, करणवीर ने हुई शाम उनका ख्याल आया, मदन ढींगडा ने पल भर के लिये कोई हमें, रविन्द्र कुमार ने छलकाये जाम, अरशद गुडडू ने जानू मेरी जान तथा फैजान जैदी ने शेरो-शायरी सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। एडीईओ बिजनौर प्रमोद कुमार ने हरिवंश राय बच्चन की कविता कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती सुनाकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कपिल कुमार, रिहान, जाहिद उस्मानी, सरफराज अहमद, जितेन्द्र कुमार, अरबाज, राम आशीष, सचिन, शुभम चौधरी, विकास, सुमित, सुन्दर व संजय आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए फैजान जैदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर भावभीनी विदाई दी।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश मे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज एआरटीओ ऑफिस परिसर, मुजफ्फर नगर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ए आर टी ओ प्रशासन, ए आर टी ओ प्रवर्तन, ए आर एम, आर आई एवम अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान ३१ जुलाई तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित उत्तर प्रदेश का निर्माण करना है। १५ दिवसीय अभियान में आम जन से अपील की जाएगी कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को परिवहन नियम समझाते हुए कहा कि घर घर जाकर इस अभियान की जानकारी दें तथा अपने परिजनों को जागरूक करें। आर आई अनुराग वर्मा व आर आई नीतू शर्मा ने छात्र छात्राओं एवम उपस्थित सभी को बताया कि कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं व एवं शराब व अन्य नशा व ध्रूमपान करके गाड़ी ना चलाएं। गाड़ी चलाते समय फोन का प्रयोग ना करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं तथा दुपहिया वाहन पर मात्र दो ही लोग बैठे। वाहन को धीमी रफ्तार से चलाएं। अपने वाहन के प्रदूषण, इंश्योरेंस ड्राइविंग लाइसेंस, अपने पास रखने अनिवार्य है, साथ ही १८ वर्ष से कम आयु वाले किशोर वाहन न चलाएं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निरवाल ने बताया कि इस अभियान को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कुछ स्लोगन बनाए गये हैं। जिन का प्रचार प्रसार करने व लोगों को जागरूक करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे ना हो इसके लिए प्रदेश सरकार की पहल पर १५ दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश कुमार ने कहा कि हम सभी को जागरूक होकर इस सड़क सुरक्षा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। डॉ राजीव कुमार द्वारा प्रत्येक वर्ष एन सी आर बी द्वारा जारी सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय मे विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा उपस्थित सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलवाई गई एवम प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो जिले मे लोगो को सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत एक जागरूकता गीत भी प्रस्तुत किया गया सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम मे अनुज कुका त्यागी, योगेन्द्र तायल, ब्रह्म सिंह एवम अन्य ट्रांसपोटर्स शामिल रहे कार्यक्रम मे सहयोग के लिए बालिकाओं को ट्रॉफी भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ए आर टी ओ कार्यालय स्टाफ शॉबी जैदी का विशेष सहयोग रहा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की नई पहल साथ मिलकर बदलेंगे शहर की तस्वीर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शपथ ग्रहण करने के बाद से ही शहरी विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के च्सबका साथ-सबका विकास और सभी का विश्वासज् को चरितार्थ करते हुए शहर के कायाकल्प के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही हैं। १९ जुलाई को होने जा रही उनके पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक की पूर्व संध्या पर पालिकाध्यक्ष ने नई पहल करते हुए सभी सभासदों को साथ लेकर की तस्वीर बदलने के लिए अपने संकल्प को साधने का काम किया। इस बैठक में सभासदों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिब(ता को फिर से दोहराया गया है और पालिका में पक्ष विपक्ष के बिना सभी को शहरी विकास के लिए एकजुट किया गया। बैठक में शहरवासियों के हित में अनेक प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनको आगामी दिनों में लागू कराने का भरोसा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चेयरमैन पति गोरव स्वरूप की ओर से को सभासदों मिला है।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सभी को साथ लेकर चलने की पहल पर नई मण्डी में भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप के साथ पालिका सभासदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन सभासदपति विकल्प जैन ने किया तथा अध्यक्षता जिला महामंत्री भाजपा एवं सभासदपति बिजेन्द्र पाल द्वारा की गयी। इस बैठक में १९ जुलाई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के एजेंडे पर गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ चर्चा करते हुए शहर के विकास और शहरवासियों के हित में साथ आने की अपील करते हुए कहा कि पालिका में सभी का सम्मान बराबर है, ये निर्वाचित बोर्ड एक परिवार है और इसको परिवार की भांति ही चलाया जायेगा। यही कारण है कि पालिका की दूसरी बोर्ड बैठक में शहर के सभी ५५ वार्डों की आवश्यकताओं को देखते हुए हम विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर आये हैं। ये अभी शुरूआत मात्र है, सभी के सहयोग से हम अपने शहर की विकास के पैमाने पर तस्वीर बदलने का काम करेंगे। सभासदों ने अपने अपने प्रस्ताव देते हुए सबसे पहले शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए मिलकर काम करने का प्रण करते हुए नालों से अतिक्रमण हटवाने, शहरी क्षेत्र में चल रही पशु डेयरियों पर नियंत्रण करने के प्रस्ताव भी सभासदों ने दिये। शहर में खाली पड़े अज्ञात प्लाटों के कूड़ाघर बनने की शिकायत सभासदों ने रखते हुए कार्यवाही की मांग की। सड़कों पर भी यहां वहां कूड़ा करकट दुकानदारों के द्वारा डालने की शिकायत भी की गई। सभासदों ने सुझाव दिया कि इसके लिए पहले प्रचार करते हुए समझाया जाये और इसके बाद कूड़ा या गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाये। बैठक में कुछ सभासदों ने शहरी क्षेत्र में विद्युत कटौती होने पर पथ प्रकाश सिस्टम बंद होने की बात रखते हुए सुझाव दिया कि लाइट भागने पर अंधेरा छा जाता है। इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों, मार्गों और धार्मिक स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में भाजपा नेता एवं चेयरमैन पति गौरव स्वरूप ने सर्वप्रथम सभी सभासदों का कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में दिये गये अभूतपूर्व योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम सभी ने इस बड़ी यात्रा में पालिका की ओर से भरपूर सहयोग किया और अपना समय भी दिया। उन्होंने कहा कि शहर के हित के लिए जा भी प्रस्ताव या सुझाव यहां पर दिये गये हैं। हम उनको जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर लागू कराने का काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अन्नू कुरैशी, नौशान खान, रजत धीमान, मोहित मलिक, प्रशांत चौधरी, राहुल पंवार, इरशाद अंसारी, मौ. खालिद, प्रियांक गुप्ता, अमित पटपटिया, गुलरेज आढती सहित ५१ सभासद मौजूद रहे।
चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षको एवम समस्त चीनी मिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मीटिंग ली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला आबकारी अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा बुढ़ाना चीनी मिल में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षको एवम समस्त चीनी मिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मीटिंग ली गयी। आबकारी आयुक्त के आदेशों एवम जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा बुढ़ाना चीनी मिल में जनपद के समस्त चीनी मिलों के उप आबकारी निरीक्षको एवम समस्त चीनी मिलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मीटिंग ली गयी, मीटिंग का मुख्य मुद्दा आईसीएससीएमएस पोर्टल को चीनी मिलों में तत्काल लागू करवाना था, इस संबंध में सभी के प्रशिक्षण के लिए संबंधित पोर्टल के इंजीनियर को बुलाया गया था, उन्होंने विस्तार से सभी को जानकारी प्रदान की, आपस मे इसे लागू करने में आने वाली परेशानियों पर चर्चा किया गया एवम उसके समाधान पर विचार किया गया, पुनः चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को शासन की मंशा एवम विभाग के वर्तमान नियमों से अवगत कराया गया।
अलग अलग सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला संजय मार्ग पटेल नगर निवासी सुमितपाल पुत्र सुभाषचन्द अपने चचेरे भाई मोहित के साथ बाईक द्वारा बुढाना मोड पर जाते वक्त पीछे ही और से तेजी के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी आस मौहम्मद शाहपुर जाते वक्त बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। तेज वाहन चलाना आजकल लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। एक दूसरे को पीछे छोड आगे निकलने की होड में अक्सर सडक हादसे का शिकार हो जाते हैं। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मास्टर ईस्लाम अपने भतीजे साजिद के साथ टै्रक्टर-ट्राली द्वारा पशुओ के लिए चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में उसे कोेेेई गंभीर चोट नही आई। घायल को उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी पर भिजवाया।
युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के जौली–मुजफ्फरनगर मार्ग पर बीती देर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।सूचना पर पहुँचे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी २५ वर्षीय आजिम पुत्र अफजाल उर्फ नब्बी बीती शाम घर से यह कहकर निकला कि किसी साथी ने कॉल की है वह उससे मिलने जा रहा है। आजिम बाइक द्वारा किसी दोस्त से मिलने चला गया। लगभग ९ः४५ पर आजिम के शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। आजिम का शव गाँव मिर्जा टिल्ला के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिता अफजाल माता महताब,भाई राकिब, सादिक,अहबाब,व बहन फोई, फरजाना, मिस्बाह का रोरोकर बुरा हाल है।
महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
सिखेडा। अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई तथा उक्त महिला की मौत हो गई। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी शौकीन की पत्नि ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस हादसे मे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
स्वामी यशवीर माहराज ने की गैर समुदाय के लोगों द्वारा देवी देवताओं के नाम पर चल रहे होटलों को बंद कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज व आचार्य मृगेन्द्र ब्रहमचारी ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन में अवगत कराया कि गैर समुदाये के लोगो के होटल आदि पर भोजन करने वाले भोजन को ये लोग खराब कर देते हैं। जिससे धर्म भ्रष्ट होता है। पुलिस प्रशासन ने इस प्रकार के कई होटलों को सील कर रखा है। इस प्रकार के होटलो के विपरीत मुजफ्फरनगर मे आन्दोलन चलाया गया है। प्रशासन को इस तरह के होटलों को बन्द करा देना चाहिए।


