फिल्मी चक्कर

Shahrukh Khan की जादुई आवाज….World Cup 2023 का प्रोमो वीडियो लॉन्‍च

World Cup 2023 का प्रोमो वीडियो लॉन्‍च. इस वीडियो में पिछले विश्व कप से जुड़ी यादें भी दिखाई गई हैं. पुराने दृश्यों के इस संग्रह में सबसे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के मैच की एक झलक दिखाई जाती है, जिसमें चहल वेन डेर डूसेन को आउट कर रहे हैं, महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से अपील करते नजर आ रहे हैं.

इसके बाद विश्व कप 2011 में मैच जीतने के बाद विराट और युवराज सिंह के जश्न की झलक दिखाई जाती है. इसके बाद बाकी टीमों की विश्व कप से जुड़ी झलकियां दिखाई जाती हैं और आखिर में धोनी का विश्व कप 2011 का विजीय शॉट देखने को मिलता है.

https://twitter.com/ICC/status/1681915591752384512?s=20

वहीं अंत में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख विश्व कप 2023 ट्रॉफी के साथ नजर आते हैं. जिसमें वह कहते हैं ‘For everything ever dreamt for, pushed for, lived for, it takes one day (जिस चीज के लिए कभी सपना देखा, जिसके लिए प्रयास किया, जिसके लिए जीया, उसमें एक दिन लगता है)’

 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस 2 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में आईसीसी ने वर्ल्ड कप के ऐतिहासिक मैचों की झलकी दिखाई है। कैप्शन दिया है, ‘आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में इतिहास लिखा जाएगा और सपने साकार होंगे, बस एक दिन की जरूरत है’।

 वीडियो में इमोशनल मोमेंट को भी जोड़ा गया है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की हाताश और धोनी के रन आउट से लेकर सिक्स मारकर वनडे वर्ल्ड कप जीतने को दिखाया गया है। वहीं, युवराज सिंह के दहाड़ने और शुभमन के ग्लोरी को शामिल किया गया है। वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ-साथ प्रसिद्ध क्रिकेटर-जेपी डुमिनी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, मुथैया मुरलीधरन, जोंटी रोड्स और जेमिमा रोड्रिग्स को भी शामिल किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 19 =