Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शोरूम पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासाः Muzaffarnagar पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  थाना नई मंडी प्रभारी संतोष त्यागी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल कुमार से उनकी टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया। सामान व नकदी बरामद की हैं।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व थाना प्रभारी नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में आज उप निरीक्षक राहुल कुमार व उनकी टीम में है०का० सुशील कुमार, सोविन्द्र, इरफान अली व का० मनेन्द्र राणा व कुलदीप व रिकूं ने सामान व नकदी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ शातिर चोर अभियुक्त को सिलाजुड्डी कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान व नकदी को बरामद किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ०९ जुलाई को अमित कुमार गोयल पुत्र मंगतराम गोयल निवासी आत्मदुज कालोनी जानसठ रोड थाना नई मण्डी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की राज सुजुकी प्रा०लि० बिल्डिगं में घुसकर दरवाजे के ताले तोडकर चोरी करने की घटना कारित की गयी है।
तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। पूछताछ का विवरण-अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह पहले राज मोटर्स सुजुकी शोरूम में गार्ड की नौकरी करता था तथा शोरूम व राज डिलेक्स कम्पनी के सामान व कैश की पूरी जानकारी थी। अभियुक्त द्वारा ०८/०९ की रात्रि में राज मोटर्स सुजुकी शोरूम के दरवाजे का ताला तोडकर सामान व कैश चौरी किया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का चोर प्रवृत्ति की अपराधी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुमित पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला हरिपुरम कुकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से ०१ लाख ३५ हजार ७७० रुपये नकद। (चोरी किये हुए) व चोरी किया सामान-०१ जेबीएल पार्टी बाक्स (स्पीकर),  ०१ मोबाईल फोन (रेडमी कम्पनी का),०१ दूरबीन, ०३ चाँदी के सिक्के सफेद धातु, ०१ टैबलेट (एप्पल कम्पनी का), ०२ प्लास, ०२ पेंचकस आदि पुलिस ने बरामद किए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =