Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बेसिक शिक्षा विभाग मे नवनियुक्त अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग मे नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान नवनियुक्त अध्यापक/अध्यापिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

वैश्विक आपदा कोविड-19 के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग मे अध्यापको को नियुक्ति दी जा रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में 31,277 अध्यापकों को नियुक्ति दी जा रही है।

इसी संदर्भ मे आज कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे जनपद के करीब 250 नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरीत किए गए। जिला पंचायत सभागार मे आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियो के रूप मे राज्यमंत्री विजय कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अांचल तोमर,बुढाना विधायक उमेश मलिक,खतौली विधायक विक्रम सैनी आदि जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियो ने कहा कि हालांकि पूरा देश आज वैश्विक आपदा कोविड-19 के दंश को झेल रहा है। लेकिन इस सब के बावजूद योगी सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग मे शिक्षकों की नियुक्ति बहुत सराहनीय है।

कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच बेसिक शिक्षा विभाग मे रोजगार श्रृजित करते हुए शिक्षकों की भर्ती की गई है।

इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियो सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =