Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सर्वोदय समाज कल्याण संस्था ने ने बीमार बछड़ों को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई

मुजफ्फरनगर। सर्वादय समाज कल्याण संस्था ने गुड़ मंडी गौशाला में निराश्रित बीमार बछड़ों को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई और साकेत-धर्मपुरी सेवा बस्ती में गरीब असहाय लोगों को राशन सामग्री वितरित की।

निराश्रित गोवंश का संरक्षण सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है किंतु स्थायी व अस्थायी गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंश अधिक संख्या में होने से उनके रख-रखाव में असुविधा हो रही है।

ऐसे में सर्वादय समाज कल्याण संस्था द्वारा गुड़ मंडी गौशाला में निराश्रित बीमार गौवंश को चारा एवं दवाईयाँ उपलब्ध कराई गयी।संस्था की अध्यक्षा अनु अग्रवाल ने बताया कि निरीह जानवर और पक्षियों के भोजन, पानी का प्रबंध हम सब की जिम्मेदारी है

हमें इसे समझना होगा और पूरी ईमानदारी से इसका निर्वहन भी करना होगा। इसके बाद उन्होंने साकेत-धर्मपुरी सेवा बस्ती में कोरोना संक्रमण से प्रभावित गरीब असहाय लोगों को खाद्य सामग्री दी

और कहा कि हमें वैश्विक महामारी कोविड-१९ से बचने के लिए शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत् पालन करना है और इसका साहस के साथ सामना करना है।

उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे के अवसर पर हमें स्वच्छता के साथ जीवन यापन करने का संकल्प लेना है। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष मधु गोयल, सचिव चंचल जैन, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, उप सचिव नीति अग्रवाल, श्वेता गुप्ता, अरूणा राणा, सुमन गोयल, सीमा गोयल, सुशील राठी आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + six =