सपाईयों ने जनपद की समस्याओं के बारे में अवगत कराया
मुजफ्फरनगर। सपा प्रतिनिधि मण्डल ने राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा से मुलाकात कर उन्हे प्रदेश मे व्यापारियो की समस्याओ से अवगत कराते हुए जनपद के किसानो की आत्महत्या व लाचारी के बारे मे भी जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा से लखनउ स्थित उनके आवास पर मिला।
जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश मे जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। जब से व्यापारियों के साथ लूट,अपहरण, डकैती की घटनाए बढी हैं।
जिसकी पूर्ण घटनाओं की जानकारी अभिषेक मिश्रा को दी गयी। जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ ने किसान मजदूर के उत्पीडन के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए जनपद के किसानो की आत्महत्या व लाचारी के बारे मे जानकारी दी।
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव निधिश राज गर्ग ने बताया कि जनपद मुजफ्फनगर से कई व्यापारी पलायन कर गये हैं और सत्ता पक्ष के नेता मौन धारण कियि हुए हैं।
पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा ने मिल मालिको की हठार्मिता के चलते किसानो का भुगतान नही हो पा रहा है और किसान आन्दोलन को दबाने के लिए सरकार पुलिस का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम कर रहे हैं।
अभिषेक मिश्रा ने सभी पत्रों को गहनता से पढने के उपरान्त आश्वस्त यिका कि इन बातों को विधानसभा व लोकसभा मे पार्टी उठायेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का इन पत्रों से अवगत करा दिया जायेगा
व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलवाने का काम किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष व्यापार सभा राहुल वर्मा ने किया।
