Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बहन-बेटियों के साथ छेडछाड की तो मनचलों की खैर नही

मुज़फ्फरनगर। जनपद में अब तक बहन-बेटियों के साथ छेडछाड की तो मनचलों की खैर नही। पुलिस लाईन में आज महिलाओं व बेटियों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वह ऐसे मनचलों को सबक सिखा सके।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रो से महिलाओं/बालिकाओं एवं पुलिस लाईन्स में नियुक्त महिला आरक्षीयों और पुलिस लाईन व थानों पर निवास कर रहे अधिकारी/कर्मचारीगण के बच्चो एवं महिलाओं को रिजर्व पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें उन्हे दूसरों से अपने आप को बचाने एवं अन्य की सुरक्षा हेतु जूडों-करांटे, सामने वाले के वार से बचने के तरीके आदि सिखाये गये।

जनपद पुलिस द्वारा सभी जनपदवासियों से नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान किए जाने की अपील की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 1 =