Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर १४ के ट्रायल: खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज अधिकारिक रूप से क्रिकेट की गतिविधियां ८ महीने के बाद अंडर १४ के ट्रायल से शुरू हो गयी। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर १४ के ट्रायल में आज ९० पंजीकृत खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

अलमासपुर में मैग क्रिकेट ग्राउंड में हुए ट्रायल के बाद मुज़फ्फर नगर से २४ और शामली जनपद से ४ खिलाड़ी चयनित किये गए। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव विकास राठी ने बताया कि मुजफ्फरनगर से चयनित १४ बल्लेबाजों में नमन डागर, वियान राणा, पृथ्वी त्यागी,शुएब अली,रोहित शर्मा,आरव श्रृंगी, भुवनेश कुमार,अधिराज सिंह,लविश त्यागी, शरद कुमार,आयुष राठी, विराज राठी, रजत कुमार,ओर शालीन चौहान शामिल है।

१० चयनित गेंदबाजों में आतिफ राणा,शुएब ,प्रतिष्ठा प्रताप सिंह,अदित कुमार,प्रिंस कुमार,उज्जवल कुमार,ऋषभ उपाध्याय, ऋषभ गौर, अभिनव पाल और अभिजीत धामा शामिल है।

शामली से चुने हुए ४ खिलाड़ियों में आर्यन देओल और अंशीत कुमार,( दोनो स्पिनर) तथा सागर सैनी, प्रिंस लांबा,( दोनो बल्लेबाज)शामिल है।

चयन ट्रायल पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स काउंसिल मेंबर मंनोज पुंडीर, चयनकर्ता रोहन त्यागी,कुमार गौरव सिद्धार्थ, अरशद और मनीष त्यागी भी उपस्थित रहे।

कोरोनॉ के कारण एहतियात बरतते हुए सभी खिलाड़ियों और अभिभवकों को सैनिटाइज करके और तापमान लेने के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =