Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फैक्ट्री में ब्लास्ट में दो की मौत, तीसरा घायल-सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद में हुआ भीषण हादसा यहां एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के दौरान दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीसरा घम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उधर मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ही स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल सीओ नई मंडी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहले घटना स्थल व उसके बाद अस्पताल में पहुंचे जहां पीड़ितों से जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित मखियाली गांव के पास बजरँग एल्म कैमिकल फैक्ट्री में बीती देर रात जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।  इस ब्लास्ट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे
जिन्हें फैक्ट्री मालिकों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दिन निकलते ही दो मजदूरों अली नवाज उम्र ४२ व् राम बोहरण उम्र ५५ की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीसरे घायल  जयपाल की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया । प्रातः ही २ लोगों की मौत की सूचना फ्लैश होते ही एक बार फिर थाना प्रभारी एवं सीओ नई मंडी भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और केमिकल फैक्ट्री का गहनता के साथ मौका मुआयना किया। यहां स्थानीय ग्रामीणों की माने तो ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसमें तीनो व्यक्ति उछलकर पास के जंगलों में जा गिरे थे
जिन्हें फैक्ट्री मालिकों द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया था जिनकी सुबह मौत की खबर आ गई। मोके पर दिन निकलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही आलाधिकारियों ने पूरी फैक्ट्री की गहनता से तलाशी के साथ ही जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया है । थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित बजरंग एल्म केमिकल फैक्ट्री की घटना।
हादसे के मृतकों के प्रति सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फरनगर/भोपा। शहर के भोपा रोड स्थित फैक्ट्री में हुए हादसे में दो लोगों की दुर्घटना मे मौत के मामले का सीएम योगी ने संज्ञान  लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ  होने की कामना की। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =