Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नगर क्षेत्र में कूड़ा जलाते या धूल उड़ाते हुए पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा-सीओ सिटी

थाना सिविल लाइन में एक बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष सिविल लाइन श्री डी के त्यागी द्वारा किया गया. बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह,सी ओ सिटी श्री राजेश द्विवेदी,व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा ने उपस्थित होकर अपने विचार रखे

जिसमें आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं नगर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर विचार विमर्श किया गया,सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभिषेक सिंह  द्वारा बताया गया की भवन निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारी सड़कों पर रेत व रोडी नहीं डालेंगे

नगर क्षेत्र में कोई भी कूड़ा जलाते हुए या धूल उड़ाते हुए पाए जाने पर उस पर जुर्माना किया जाएगा. सभी शहर वासियों का कर्तव्य है कि प्रदूषण की रोकथाम में भागीदारी करें अपने घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर पानी का छिड़काव करे

सीओ सिटी सिटी श्री राजेश द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष श्री डी के त्यागी ने कहा की कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में भीड़ का माहौल बनेगा

जिसमें सभी व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि से अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाए एवं सोशल डिस्टेंस के साथ दुकानदारी करें

बैठक में सभासद नरेश चंद्र गुप्ता,दीपक वर्मा,उदित किंगर,प्रमोद टाक आदि उपस्थित रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 11 =