Feature

किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 10वीं पुण्यतिथि पर सिसौली में सादगी से हुआ हवन-यज्ञ

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष व किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की १०वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें सिसौली में किसान भवन पर टिकैत परिवार ने हवन यज्ञ कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोरोना महामारी के कारण इस बार किसानों को सिसौली आने से मना कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि चौ. महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म ६ अक्टूबर १९३५ को हुआ था व १५ मई २०११ को इस दुनिया को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अलविदा कह दिया था।

उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत करीब २५ सालों तक किसानों की समस्याओं के लिए संघर्षरत थे।

किसानों के बीच उनकी साख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक आवाज पर लाखों किसानों की भीड़ इकठ्ठा हो जाती थी। मुख्यधारा की राजनीति से खुद को अलग रखकर टिकैत ने किसानों के लिए जो किया वो एक मिसाल है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =