Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट, महिला कोरोना मरीज को जबरदस्ती साथ ले गए लोग

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में आज देर शाम तीन लोग स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट कर एक महिला कोरोना मरीज को अपने साथ ले गए।

आरोपियों ने एम्बूलेंस में तोडफोड भी की। घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर शाम स्वास्थ्य विभाग की एक एम्बूलेंस एक कस्बा मोरना के जानसठ रोड निवासी महिला कोरोना मरीज को जिला महिला चिकित्सालय से बेगरजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए ले जा रही थी।

आरोप है कि वहलना चौक से करीब दो किलोमीटर आगे महिला मरीज ने उल्टी का बहाना कर गाडी रोकने के लिए कहा। एम्बूलेंस के रुकते ही वहां तीन लोग पहुंचे और उन्होनें एम्बूलेंस में तोडफोड के साथ ही एम्बूलेंस चालक व उसके साथी के साथ मारपीट शुरु कर दी।

एम्बूलेंस में तोडफोड करने के बाद आरोपी महिला कोरोना मरीज के भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।

घटना के संबंध में सन्नी सिंह प्रोग्राम मैनेजर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + nine =