Muzaffarnagar News: पुलिस को मिली सफलताः दो शातिर दबोचे
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना रामराज पुलिस द्वारा चोरी की ०३ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी के ०३ कुण्डल पीली धातु, १०,०००-रूपये व अवैध शस्त्र बरामद किये।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद एवं थानाध्यक्ष रामराज सुनील कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा चोरी की ०३ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को रामराज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए ०३ कुण्डल पीली धातु, १०,०००-रूपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादी कामेन्द्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनके घर से मोबाईल फोन व कान के कुण्डल चोरी कर लिए गए तथा वादी करण सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम जीवनपुरी थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में सोते समय उनकी पत्नी के कानों के कुण्डल चोरी कर लिए गए हैं।
थाना रामराज पुलिस द्वारा वादी की तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोगों को पंजीकृत किये गये थे तथा घटनाओं के सफल अनावरण हेतु हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर के सिखरेडा में भी चोरी की घटना को कारित किया गया था।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उपरोक्त बरामदगी में से ०२ कुण्डल २४ जुलाई को ग्राम हुसैनपुर से तथा ०१ कुण्डल दिनांक २२ मई को थाना मीरापुर क्षेत्र स्थित सिखरेडा से तथा १०,००० रूपये ग्राम जीवनपुरी से चोरी किए कुण्डलों को बेचकर अर्जित किए गए हैं। हम लोग धन लाभ अर्जित करने के उददेश्य चोरी करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली पुत्र गेन्दा निवासी ग्राम भोकरहेडी थाना भोपा, राहुल उर्फ सुर्ती बंगाली पुत्र सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली निवासी ग्राम भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
जिसके कब्जे से ०३ कुण्डल पीली धातू (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), १०,००० रूपये नकद (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रमेश चन्द, अशोक कुमार, कृष्णपाल सिंह, कां. गौरव कुमार, मुकेश कुमार थाना रामराज मुजफ्फरनगर शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली द्वारा बताया गया कि वह उत्तराखण्ड में पंजीकृत सोमा गैंग का गैंग लीडर है। थाना रामराज पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।

