Muzaffarnagar-माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
Muzaffarnagar: लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” और “अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस” अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संपन्न कराई गई।
प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया ,साथ ही साथ छात्रों को प्रकृति संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई कि वे भविष्य में वृक्षों के अनावश्यक कटाव को रोकेंगे और अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँगे ।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के महत्त्व से छात्रों को अवगत कराने के लिए नन्हें बच्चों को “शेरखान” फ़िल्म भी दिखाई गई ।’एक अच्छे व सच्चे मानव के बाघों व अन्य वन्य जीवों के प्रति क्या कर्तव्य होने चाहिए ‘ इस बात पर भी विस्तार से चर्चा की गई ।
विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज , प्रधानाचार्या श्रीमती अनुराधा गुप्ता व संयुक्त निर्देशक श्री सुनंद सिंघल जी ने छात्रों को प्रकृति और बाघों के महत्त्व से अवगत कराया और उन्हें इस दिशा में अपनी सहभागिता दिखाने हेतु प्रोत्साहित किया ।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार की गतिविधि सराहनीय भूमिका निभाती हैं । छात्रों को समझाया गया कि विद्यालय से प्राप्त ज्ञान का महत्त्व तभी है , जब हम उसे अपने जीवन में उतारे और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें ।

