समाचार (Muzaffarnagar News)
अज्ञात बदमाशों ने की भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के घर फायरिंग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/भोपा। बदमाश पुलिस के खौफ से बेखौफ होते नजर आ रहे हैं , ताजा मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर का बताया जा रहा है जहां बीती देर रात भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा जबरदस्त ३५ राउंड फायरिंग की गई जिसमें घरों के शीशे ,गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए तो वहीं घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान हैं। पीड़ित परिवार की मानें तो उन्होंने तत्काल ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही अधिकारियों को भी दे दी थी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस खाली हाथ घटनास्थल पर पहुंच गई जो बदमाशों को देख चारपाई के नीचे छिप कर अपनी जान बचाती नजर आई ।पीड़ित परिवार का कहना है कि जब पुलिस को सूचना दी गई तो क्या पुलिस हथियार या लाठी डन्डा लेकर नहीं आ सकती थी इस तरह जब एक भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर पर यह हमला हुआ है तो आम आदमी का क्या हाल होता होगा? उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और दिन निकलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र अंतर्गत गांव सिकंदरपुर का है जहां बीती देर रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी गई । फायरिंग की यह घटना सी सी टी वी कैमरे में भी कैद हो गई है जिसमे कई युवक हाथों में हथियार लिए फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने तत्काल ही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही हाल अधिकारियों को भी दे दी थी लेकिन यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है । उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद बिना असलाह और बिना लाठी के पहुँची पुलिस ने चारपाई के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई है । थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत गाँव सिकन्दरपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग दो बजे आधा दर्जन बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान मैनपाल सिंह के घर पर धावा बोल दिया। यहां बदमाशों के ढाई मिनट तक जबरदस्त फायरिंग की ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये मौके से ३५ गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है शुक्रवार की सुबह गाँव पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मौके पर भारी फोर्स की मौजूदगी में जांच पड़ताल कराई है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान मैनपाल भाजपा नेता भी है जैसे ही यह घटना स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई तो मौके पर भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई यही नहीं क्षेत्रीय भाजपा नेताओं का भी गांव में जमावड़ा लग गया उधर मामले में प्रधान संगठन के अध्यक्ष का भी साफ तौर पर कहना है कि इस तरह की वारदात से कहीं ना कहीं पुलिस की साख पर भी धब्बा लगता दिखाई दे रहा है जब पुलिस को मामले की सूचना तत्काल दे दी गई थी तो पुलिस मौके पर हथियारों के साथ क्यों नहीं पहुंची। उधर मामले में एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि देखिए देर रात्रि में प्रधान जी के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है गम्भीर घटना है इसमें तत्काल ही संज्ञान लिया जा रहा है कई टीमों का गठन कर दिया गया है आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं पुलिस के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देखिए जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान मैनपाल का कहना है कि देखिए देर रात्रि की वारदात है हमारे घर पर आधा दर्जन के करीब बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना की गई है हमें पहले से ही अंदेशा हो गया था हमने पुलिस को सूचना भी की थी हालांकि पुलिस की तरफ से दो सिपाही भी हमारे घर पर तैनात थे।
लेकिन वह बिना हथियारों के थे रात्रि में जब फायरिंग हुई गांव में शोर हुआ हम लोग भी उठ गए घर पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों ने चारपाई के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई। हालांकि हमने पुलिस के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस का देरी से आना भी कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा कर रहा है ३५ राउंड फायरिंग की गई है जिन के खोखे भी पुलिस को बरामद करा दिए गए हैं हम चाहते हैं कि मामले का खुलासा जरूर होना चाहिए। उधर क्षेत्रीय भाजपा नेता अमित राठी का कहना है कि देखिए पूर्व प्रधान मैनपाल जी हमारे साथी है इनके घर पर रात्रि में यह घटना हुई है हमारे द्वारा भी पुलिस को कहा गया है कि मामले में संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इस तरह की घटना होना पुलिस के प्रति भी रोष वाली बात है इसमें दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए।
डीएम ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर के लोकवाणी सभाकक्ष मे आज उद्योगबन्धुओ व प्रसासन की बैठक हो रही है जिसमे डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी उद्योगपतियों के साथ उनकी समस्याओं को सुन रहे है और संबंधित विभागों के अधिकारियो से निवारण कर रहे है बैठक मे सीडीओ संदीप भागिया एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह फारेस्ट रेंजर सहित उद्योगपति राजेश जैन,पंकज जैन,विपुल भटनागर,कुशपुरी,आइआइए के अध्यक्ष पवन गोयल,अभिनव स्वरूप सहित दर्जनों उद्योगपति बैठक मे मौजूद।।
वृक्षारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम हुअ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की वृक्षारोपण योजना के तहत पटेलनगर पार्क,बड़े पोस्ट ऑफिस के सामने, नई मंडी, मुजफ्फरनगर,(उ.प्र.,भारत) में अलग-अलग पौध लगाई गई। वृक्षारोपण शुक्रवार-२८ जुलाई,२०२३ पाटेलनगर पार्क, बड़े पोस्ट ऑफिस के पास नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी लगाई गई पौध अर्जुन, जामुन, सहजनवा, अमरूद, मोलसरी, आम, मोगरा, बेल, चंपा, मीठा नीम, चमेली, जामुन, गुड़हल, पिलखनी, तुलसी हर भाई एक पेड़ लगाएगा ये संकल्प लिया,और प्रण किया कि पर्यावरण को बचाएंगे रो. अमित गर्ग,रो. मुकुल दुआ,रो.मनोज शर्मा,रो.प्रदीप मंगल,रो.नवीन सिंघल,रो.प्रवीण मित्तल,रो. पुनीत अग्रवाल(कोषाध्यक्ष),रो.नीरज बंसल,रो.संदीप गर्ग,रो. मनीष अग्रवाल,रो. नीरज अग्रवाल,रो. अविरल मित्तल,रो. विकास त्रिपाठी(अध्यक्ष),रो. अजय गर्ग(सचिव),एन. निशा भाभी, एन.,रितु भाभी,एन. स्वेता भाभी तथा कुछ अतिथियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात चाय व नाश्ते पर चर्चा हुई। उसके के बाद सभी मित्रों का अत्यंत शानदार मीटिंग हुई।
वहलना में जुटेंगे जैन एकता मंच के पदाधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैन एकता मंच युवा शाखा में राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन की अनुशंसा व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद जैन की संस्तुति पर सनथ जैन दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष,देवेश जैन राष्ट्रीय मंत्री व दीपक जैन को संगठन मंत्री मनोनीत किये गए। जैन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश जैन व जैन एकता मंच युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि जैन एकता मंच राष्ट्रीय में लगातार संगठन को मजबूत करने का कार्य चल रहा है जिसमे आज भी अनेको मनोनय किये गये जिसमे दिल्ली निवासी सनथ जैन को युवा शाखा का प्रदेश अध्यक्ष,दिल्ली निवासी देवेश जैन को युवा शाखा में राष्ट्रीय मंत्री व शाहदरा निवासी दीपक जैन को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन एकता मंच राष्ट्रीय सतीश जैन व युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित ही सभी साथी संगठन को मजबूत करने के लिये काम करेंगे व जैन समाज के लिये हर सेवा अथवा आंदोलन में सदैव योगदान रखेंगे साथ ही गौरव जैन ने बताया कि ३० जुलाई को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में जुटेंगे जैन एकता मंच राष्ट्रीय के पदाधिकारी व संगठन को लेकर अतिआवश्यक बैठक होगी।
नई शिक्षा नीति से होगा बच्चों का सर्वागीण विकासःबी.पी.सिंह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नई दिल्ली में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसे अखिल भारतीय शिक्षा समागम का नाम दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेशपाल सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति में इसके विकास, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा का संयुक्त समावेश किया गया है। नई व्यवस्था में नई ग्रेडिंग के अनुसार बाल वाटिका के अर्न्तगत बाल वाटिका एक, बाल वाटिका दो, बाल वाटिका 3 के अर्न्तगत पहली व दूसरी कक्षा को भी शामिल किया गया है। इनमें बच्चो की आयु के अनुसार ही शिक्षकों को रखा जा रहा है। मुजफ्फरनगर मे जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें एनसीसी के स्वयं सेवकां ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव महाजन ने भी सारगर्भित जानकारी दी। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा की प्रधानाचार्या सुमनलता यादव, शारदेन पब्लिक स्कूल से श्रीमति धारा रतन, डीएवी डिग्री कॉलेज से डॉ.कुलदीप, आईटीआई से समीर कुल श्रेष्ठ सहित अनेक विद्यालयो के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अर्न्तगत 50 वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
सुरक्षा पखवाडे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षा निदेशक( माध्यमिक ) लखनऊ तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया जिसमें विद्यालय के छात्र एवम् छात्राओं मध्य चित्रकला , एवम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे कक्षा ११ तथा १२ के प्रतिभागी चित्रकारों ने पेंटिंग में सड़क दुर्घटनाओं के कारण तथा उनसे बचने के उपायों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार मित्तल संजीव कुमार, अनविंद्र ,शिव कुमार ,राजेश कुमार ,नारायण स्वरूप शर्मा। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि विद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।जिसमे प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।जिसमे आज पेंटिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा सड़क नियमो की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। व्यायाम शिक्षक सत्यकाम तोमर ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि १८ वर्ष से कम आयु वाले युवा वाहन न चलाएं। तथा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारणः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। जनता दर्शन में जन समस्याओं का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निस्तारण किया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर नियर रोडवेज में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को बताते हुए विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें सीनियर वर्ग में राधिका सैनी कक्षा १२ सागर कक्षा ११ प्रथम स्थान पर रहे। उज्जवल एवं निकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राहिना और देव सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजुम और वंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में जैद और आदिति बानिया ने प्रथम स्थान व वंशिका और जया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया खुशी, अरिहंत, वंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में हिना सलमानी, अक्षित, वंशिका भारद्वाज, अंशुल यादव, वंश आदि छात्र रहे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल सिंह के दिशा निर्देशन में डॉक्टर राजबल सैनी एवं जय प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री अनिल मित्तल, श्री तेज पाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
पेंशनर्स पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत आयकर की कटौती हेतु 10 अगस्त तक अपनी सहमति कोषागार कार्यालय को उपलब्ध करा देंः वरिष्ठ कोषाधिकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वरिष्ठ कोषाधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि कोषागार मुजफ्फरनगर से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशन धारकों को सूचित किया जाता है के वित्तीय वर्ष 2023-2024-कर निर्धारण वर्ष 2024-2025-में पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत आयकर की कटौती कराने हेतु अपनी सहमति दिनांक 10-08-2023 तक पैन कार्ड की छाया प्रति सहित डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कोषागार कार्यालय में उपलब्ध करा दें। अन्यथा की दशा में नयी कर प्रणाली के अर्न्तगत गणना कर स्रोत पर आयकर की आगणित धनराशि को आगामी माहों में देय पेंशन से औसत के आधार पर कटौती करते हुए अग्रिम कार्यवाही कर ली जाएगी।
लापरवाही बरतने पर भोपा इंस्पेक्टर संस्पेंड, मंसूरपुर इंचार्ज लाइन हाजिर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एसएसपी संजीव सुमन ने जिले के दो थाना प्रभारियों पर सख्त कार्यवाही की है। लापरवाही बरतने के मामले में उन्होंने भोपा थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है तो वहीं मन्सूरपुर थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी द्वारा दो थाना प्रभारियों पर कार्यवाही को लेकर पुलिस में हलचल मची है।
बता दें कि भोपा क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मैनपाल को कुछ लोगों के द्वारा धमकियां दी जा रही थी। इसी को लेकर उसने पुलिस में शिकायत की और सुरक्षा की मांग की थी। पूर्व प्रधान को सुरक्षा के लिए दो सिपाही उपलब्ध कराये गये थे, सिपाहियों की तैनाती और पुलिस सुरक्षा के बावजूद भी आधा दर्जन बदमाशों ने उनके घर पर आधी रात के बाद हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूत्रों का कहना है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने भोपा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मन्सूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी को भी क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है।
नागरिक जाम से हलकान
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य चौराहों का जाम के झाम से मुक्त कराने के लिए जिला पुलिस प्रमुख संजीव सुमन के निर्देशो के चलते पुलिस ने दिनभर मशक्कत कर सडक किनारे आगे तक रेहडा/ठेली लगाने वालों को पीछे हटवाया तथा कई रेहडे वालों का अन्यत्र स्थान पर भेजा ताकि जाम की स्थिती ना बने।
उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद शहर के मुख्य चौराहों व बाजारों में कई बार जाम की स्थिती बन जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। एसएसपी संजीव सुमन ने इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए अधिनस्थों को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य चौराहों तथा बाजारों मे जाम ना लग पाए। इसके लिए सार्थक प्रयास हों। इसी संदर्भ मे आज एसपी सत्यनारायण प्रजापत व सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में पुलिस ने शहर के पुराना भोपा बस स्टैण्ड, टाउन हॉल रोड से होली एंजलज स्कूल तक रोड पर लगे रेहडी व ठेले वालों को पुलिस ने हटाकर किनारे कराया। साथ ही बाइक पर बिना हेलमेट व बिना कागज के जा रहे लोगां का चालान किया। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों मे हडकम्प मचा रहा।
सीएमओ को सौंपी टीशर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रो. सुनील अग्रवाल अंगदान की पब्लिक इमेज बनाने पर जो टीशर्ट दिल्ली से आयी थी उनको सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार को सौंपते हुए जिससे की रोटरी की पब्लिक इमेज बन जाए और समाज को पता चले की रोटरी ऑर्गन डोनेशन कैंपेन पर काम कर रही है। हमने २० लोगो को वितरित की। इस कार्यक्रम में पूरे स्टाफ का सहयोग रहा। उन्होंने रोटरी के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में सहयोग देने की अपेक्षा में सहयोग देने की अपील की।
हमला करने के आरोपी के दबोचा
मुजफ्फरनगर। युवती पर जान से मारने की नीयत से फायर कर घायल करने वाले अभियुक्त को थाना तितावी पुलिस ने २४ घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद किया। जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फुगाना व थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा ०१ वांछित अभियुक्त को टोल टैक्स ग्राम जागाहेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २६ जुलाई को वादी श्री नरेन्द्र पुत्र गिधारी लाल निवासी करवाडा थाना तितावी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना तितावी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अभियुक्त गौतम उर्फ तोता पुत्र जगपाल द्वारा उनकी १९ वर्षीय पुत्री को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को थाना तितावी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम उर्फ तोता पुत्र जगपाल नि० ग्राम करवाड़ा थाना तितावी जिला मु०नगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा ३१५ बोर मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर (घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ओमेंद्र सिंह थाना तितावी, है०का० जय भगवान, भूदेव सिंह थाना तितावी शामिल रहे।
गुलिया खाप की पंचायत का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांधी नगर मुजफ्फरनगर में गुलियां खाप उत्तर प्रदेश की पंचायत का आयोजन शंकर सिंह भोला के आहातें में किया गया। इस अवसर पर गुलिया खाप उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने खाप को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभी का कहना था कि गुलिया खाप का गौरवशाली इतिहास रहा है खेल का मैदान हो या रण का मैदान हो गुलिया खाप ने हमेशा अपनी कौम और देश का नाम रोशन किया है ।सभी ने उत्तर प्रदेश गुलिया खाप को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किसी मजबूत व्यक्ति को बागडोर सौंपने का निर्णय लिया। जिससे खाप आपसी विवादित मुद्दों को मिल बैठकर सुलझा जा सके। किसी भी सामाजिक कार्य के लिए गुलिया खाप भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा सके। एक अन्य प्रस्ताव द्वारा सर्वसम्मति से बिल्लू प्रमुख को उत्तरप्रदेश गुलिया खाप का चौधरी चुना गया। शुभ मुहूर्त निकाल के संरक्षक मनोज कुमार मिंटू ने नवनियुक्त चौधरी को टीका लगाकर तथा खाप प्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से उत्तर प्रदेश खाप चौधरी की पगडी बिल्लू प्रमुख के सर पर बांधी। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनी से बिल्लू प्रमुख को उत्तर प्रदेश गुलिया खाप का चौधरी चुने जाने पर अपनी सहमति प्रदान की। मुख्य रूप से उपस्थित लोगो मे चौधरी शंकर सिंह भोला,चंद्रपाल सिंह गुलिया,राकेश गुलिया, विजेंद्र सिंह गुलिया ,ओमवीर सिंह, कुलदीप सिंह गुलिया, राजन सिंह गुलिया,कैप्टन कृष्ण पाल सिंह गुलिया ,सुशील सिंह गुलिया, करण सिंह गुलिया, ओमपाल सिंह गुलिया, वीरेंद्र प्रधान गुलिया, आदि मौजूद रहे। बाद में बिल्लू प्रमुख ने कहा कि आपने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा पगड़ी के मान सम्मान की गरिमा अक्षुण बनाई रखी जाएगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने एसएसपी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि) के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,व पंकज वर्मा द्वारा विशाल कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन,को पटका पहनाकर व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हरिद्वार, नीलकंठ से पवित्र गंगाजल लेकर करोड़ों की संख्या में अपने गतव्य की ओर रवाना होकर हर एक शिव भक्त मुजफ्फरनगर से होकर गुजरता है कुंभ जैसे इस विशाल कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ प्रशासन का भी अहम योगदान रहता है जो अपनी प्रशासनिक ड्यूटी के साथ-साथ शिव भक्तों की सेवा भी करते हैं व जिले की कानून व्यवस्था को भी समुचित रूप से बनाए रखते हैं इसी क्रम में आज व्यापार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एस एस पी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन का स्वागत,सम्मान किया गया है।
जनपदवासी आई फ्लू के संक्रमण से अपना बचाव करें
ु आई फ्लू से बचाव के लिए स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखें ु चिकित्सकीय परामर्श के बगैर कोई भी आई ड्रॉप अपनी आंखों में ना डालें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया की आई फ्लू एक वायरल रोग है,जो एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। बरसात के मौसम में नमी की वजह से लोगों को ज्यादा पसीना आने लगता हैं जिसके लिए लोग बार-बार अपनी आंखों को छूते हैं जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है उन्होंने बताया कि आई फ्लू अत्यंत संक्रामक होता है और सीधे संपर्क या संक्रमित व्यक्तियों से संक्रमित वस्तुओं के संपर्क या सांस की बूंदों के माध्यम से फैल सकता है जिस में संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है लेकिन जल्दी ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है इसे ठीक होने में ५ से ७ दिन का समय लगता है इसलिए यह जरूरी है क्योंकि यह संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए संक्रमित व्यक्ति को काला चश्मा पहनने के लिए कहा जाता है ताकि दूसरे लोगों में यह बीमारी न फैल सके।
आई फ्लू के मुख्य लक्षण
– आंखें लाल होना -आंखों में से पानी आना -आंखों में तेज जलन होना -पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होना -आंखों में चुभन होना -आंखों में सूजन आना -आंखों में खुजली होना
आई फ्लू से बचाव के उपाय
– हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें -आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें
– आंखों को ठंडे पानी से दिन में चार पांच बार धोएं
– किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचाव करें
-आंखों पर बार-बार हाथ नहीं लगाएं
-अगर संक्रमित आपको छुए तो हाथों को अच्छे से साफ करें
– गंदगी और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
– संक्रमित व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाए ना ही उसकी किसी वस्तु को छुए
-इस मौसम में स्विमिंग करने से बचें
-आई फ्लू से प्रभावित बच्चे को स्कूल नहीं भेजा जाए
– व्यक्तिगत साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें
– अगर बाहर जाना जरूरी हो तो काला चश्मा पहने -पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट बनाने से बचें -संक्रमित व्यक्ति के बेड तकिया और कपड़े आदि का इस्तेमाल ना करें
– टीवी और मोबाइल से दूरी बनाए रखें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति आई फ्लू से पीड़ित है, तो वह अपनी आंखों को साफ पानी से बार-बार धोए तथा अन्य व्यक्तियों के सीधे संपर्क में ना आए उन्होंने बताया कि किसी चिकित्सकीय परामर्श के बिना कोई भी आई ड्रॉप आंखों में ना डालें चिकित्सकीय परामर्श योग्य चिकित्सकों से ही ले या अपने निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श ले।
पुलिस को मिली सफलताः दो शातिर दबोचे
रामराज।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना रामराज पुलिस द्वारा चोरी की ०३ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी के ०३ कुण्डल पीली धातु, १०,०००-रूपये व अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद एवं थानाध्यक्ष रामराज सुनील कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा चोरी की ०३ घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण को रामराज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए ०३ कुण्डल पीली धातु, १०,०००-रूपये नकद व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादी कामेन्द्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनके घर से मोबाईल फोन व कान के कुण्डल चोरी कर लिए गए तथा वादी करण सिंह पुत्र जिले सिंह निवासी ग्राम जीवनपुरी थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में सोते समय उनकी पत्नी के कानों के कुण्डल चोरी कर लिए गए हैं। थाना रामराज पुलिस द्वारा वादी की तहरीरों के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोगों को पंजीकृत किये गये थे तथा घटनाओं के सफल अनावरण हेतु हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर के सिखरेडा में भी चोरी की घटना को कारित किया गया था। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उपरोक्त बरामदगी में से ०२ कुण्डल २४ जुलाई को ग्राम हुसैनपुर से तथा ०१ कुण्डल दिनांक २२ मई को थाना मीरापुर क्षेत्र स्थित सिखरेडा से तथा १०,००० रूपये ग्राम जीवनपुरी से चोरी किए कुण्डलों को बेचकर अर्जित किए गए हैं। हम लोग धन लाभ अर्जित करने के उददेश्य चोरी करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली पुत्र गेन्दा निवासी ग्राम भोकरहेडी थाना भोपा, राहुल उर्फ सुर्ती बंगाली पुत्र सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली निवासी ग्राम भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०३ कुण्डल पीली धातू (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), १०,००० रूपये नकद (चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ नाजायज चाकू बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रमेश चन्द, अशोक कुमार, कृष्णपाल सिंह, कां. गौरव कुमार, मुकेश कुमार थाना रामराज मुजफ्फरनगर शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त सोमपाल उर्फ सोमा बंगाली द्वारा बताया गया कि वह उत्तराखण्ड में पंजीकृत सोमा गैंग का गैंग लीडर है। थाना रामराज पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है साथ ही अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी की जा रही है।
शिवचौक एवं रहमानिया मस्जिद प्रकरण की हो निष्पक्ष जांचः हरेंद्र मलिक
बकाया भुगतान ब्याज सहित दिलाये जिला प्रशासन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि शिव चौक एवं रहमानिया मस्जिद खालापार के प्रकरण की जांच की जाए। तथा प्रशासन ऐसी कोई कार्यवाही ना करे जिससे लोगों के बीच वैमनस्यता बढ जाए। सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि शिव चौंक पर मौर्हरम के जूलूस के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान डालने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी सूझ-बूझ से उक्त मामले को शान्त करा दिया। उन्होने कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होने कहा कि पिछले दिनों खालापार में रहमानिया मस्जिद के पास कुछ राहगीरों ने अपने-अपने कपडे बिछाकर वहां नमाज अदा करी। जिस पर पुलिस ने उन राहगीरों सहित इमाम के विरूद्ध कार्यवाही की। प्रशासन इस पूरे मामले की गहनता से जांच कराये तथा रास्ता रोकने पर जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करे। उन्होंने यह भी कहा कि बुढाना में भाकियू कार्यकर्ता पिछले 59 दिन से बजाज शुगरमिल पर धरना दे रहे हैं। अब जाकर उन्हे 81 करोड रूपये का भुगतान मिल पाया है। जबकि किसानो का शुगर मिल पर 339 करोड रूपये बकाया है। किसानों को उनकी रकम का ब्याज मिलना चाहिए। तथा जिला प्रशासन बजाज शुगरमिल की सम्पत्ति को नीलाम कर उसके पैसे को किसानों मे बंटवाये। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने शुकतीर्थ मेंं प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव द्वारा पिछडे वर्ग व अन्य समाज की बेटियों के लिए जो टिप्पणी की है। उसकी निन्दा करते हैं। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन ऐसी कोई कार्यवाही ना करे। जिससे लोगों मे मनमुटाव पैदा हो। सपा नेता सतेन्द्र सैनी व सपा नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बॉबी व श्यामलाल बच्ची सैनी ने भी स्वतंत्र देव सिंह के बयान की निन्दा की। तथा माफी मांगनी चाहिए। प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ नेता गौरव जैन, साजिद अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी, स.तरणजीत सिंह, सलीम मलिक,वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा आदि मौजूद रहे।
हाईवे पर एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर।एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं तथा वही जीवन अनमोल है यातायात के नियमों का पालन करें और सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर चलें तथा गाड़ी को ओवर स्पीड ना चलाएं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा व यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया जा रहा है तथा सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद लोगों को अपनी जानकी परवाह नहीं है और यातायात के नियमों को तोड़ रहें हैं।एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ऐसे लोगो के चालान कर रहें हैं जो लोग ओवरस्पीड से गाड़ी चलाते हैं।आज भी एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में ओवरस्पीड चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया हुआ हैं इसके लिए विशेष रूप से इंटरसेप्टर मशीन की मदद ली गई इस मशीन की सहायता से मेरठ खतौली मुजफ्फरनगर हाइवे मार्ग पर ओवर स्पीड चल रहे वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें १०० से अधिक ओवरस्पीड चलते पाए फोरव्हीलर वाहनों के चालान किये गये हैं साथ ही एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने सभी से अपील करते हुए कहा हैं कि सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करें दूसरों को भी यातायात के नियमों के प्रति प्रेरित करें।
हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। विद्यालय में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर विंग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिन्दी वाद-विवाद के विषय श्मानव पीड़ा को कम करने का एकमात्र तरीका आवश्यकता को नियंत्रित करना है। पर छात्रों ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। अंग्रेजी वाद-विवाद का विषय श्एआई की जीवन में उपयोगिताश् पर छात्रों ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की हेड गर्ल लाक्षा तोमर द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत व प्रतियोगिता में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री प्रेम मेहता ने छात्रों के विचारों की प्रशंसा की व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और छात्रों का उत्साहवर्धन किया व कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने महती भूमिका निभाई।
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया गया। छात्रों द्वारा नृत्य, गायन, कविता, फैंसी ड्रेस आदि गतिविधियों में भाग लिया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी जी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष २९जुलाई को विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के संरक्षण और उनकी विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से मनाते है अतः हम सभी को बाघों की प्रजातियों के खत्म होते अस्तित्व के प्रति जागरूक होना चाहिए इसलिए बाघों को संरक्षण देने और उनकी प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए व विश्व बाघ दिवस के उद्देश्य को पूर्ण करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
गौशाला का किया निरीक्षण
पुरकाजी। डा० मोहित सिंह चौहान पशुचिकितशा अधिकारी पुरकाजी व ग्राम प्रधान शकरपुर द्वारा शकरपुर गौशाला पुरकाजी व फलौदा गौशला पुरकाजी का रूटीन विजिट की गयी। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुसार मुख्य पशुचिकित्साधिकारी महोदय डा० चन्द्रवीर सिंह सर के निर्देशन मे डा० मोहित सिंह चौहान पशुचिकितशा अधिकारी पुरकघजी व ग्राम प्रधान शकरपुर द्वारा शकरपुर गौशाला पुरकघजी व फलौदा गौशला पुरकाजी का रूटीन विजिट की गयीग् जिसमें सभी गोवंश स्वस्थ मिले व साफ पानी , हरा चारा भूसा की उचित व्यवस्था मिली। बढती गर्मी को देखते हुए सभी गौवंश को शैड मे रखने को कहा गया।


