Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नई शिक्षा नीति से होगा  बच्चों का सर्वागीण विकास-बी.पी.सिंह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नई दिल्ली में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसे अखिल भारतीय शिक्षा समागम का नाम दिया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेशपाल सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति में इसके विकास, स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा का संयुक्त समावेश किया गया है। नई व्यवस्था में नई ग्रेडिंग के अनुसार बाल वाटिका के अर्न्तगत बाल वाटिका एक, बाल वाटिका दो, बाल वाटिका 3 के अर्न्तगत पहली व दूसरी कक्षा को भी शामिल किया गया है। इनमें बच्चो की आयु के अनुसार ही शिक्षकों को रखा जा रहा है।
मुजफ्फरनगर मे जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें एनसीसी के स्वयं सेवकां ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राजीव महाजन ने भी सारगर्भित जानकारी दी।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा की प्रधानाचार्या सुमनलता यादव, शारदेन पब्लिक स्कूल से श्रीमति धारा रतन, डीएवी डिग्री कॉलेज से डॉ.कुलदीप, आईटीआई से समीर कुल श्रेष्ठ सहित अनेक विद्यालयो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।   उल्लेखनीय है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अर्न्तगत 50 वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + five =