Arshi Khan की मैनेजर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
Arshi Khan बिग बॉस सीजन 14 की प्रतिभागी रही हैं. हाल ही में उनकी मैनेजर उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर पहुंची. वहां उनके साथ एक जिम संचालक समेत चार लोगों ने मारपीट कर दी, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया. इस घटना के बाद अर्शी खान भी देवरिया पहुंच गईं, लेकिन जब मीडिया से उनसे पूछताछ की कि आखिर उनको और उनकी मैनेजर को देवरिया क्यों आना पड़ा. इस पर वह ज्यादा कुछ खुलकर नहीं बोली उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका कुछ काम था जिसके लिए उनकी मैनेजर यहां आईं थीं.
View this post on Instagram
अर्शी खान की पीए मंगलवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा मोहल्ले में पहुंची थी, जहां उसके जानने वाले एक जिम मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीए ने आरोप लगाया कि मनबढ़ युवकों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
इस बारे में एएसपी देवरिया राजेश सोनकर ने बताया कि युवती की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है. लेकिन इसी बीच उनके एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो गए, जिसमें वह देवरिया और यूपी आने को लेकर बोल रही हैं. करीब इन पांचों वीडियोज में अर्शी खान अलग अलग ड्रेस और जगहों पर नजर आ रही हैं.
एक वीडियो में अर्शी खान सिगरेट पीते हुए कार में म्यूजिक सुन रही हैं और इसी दौरान उस गाने की धुन में बीच में कह रही हैं…’प्यार में अभी और जलील होना है, चलो सन्नो, सामान पैक करो, देवरिया जाएंगे, आग भी लगाएंगे…’वहीं एक दूसरे वीडियो में अर्शी खान कहती हैं-‘शर्मा जी, हम लखनऊ आ गए हैं. यूपी दस बार आएंगे और देवरिया हजार बार आएंगे.
अर्शी यहीं नहीं रूकतीं वह सिगरेट का कश लगाती हैं और शर्मा को चेतावनी देती हैं कि देवरिया में उसके पूरे चरित्र के बारे में बताऊंगी. इसी तरह तीसरे वीडियो में अर्शी खान कह रही हैं देवरिया-देवरिया, अभिषेक शर्मा जी हम देवरिया आ गए हैं. प्यार में अभी कुछ नहीं हुआ है.

