उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले में आरोपी की 25 लाख की संपत्ति जब्त

Gorakhpur News  रघुनाथपुर गांव में दस जुलाई 2022 को प्रधान प्रतिनिधि को गोली मारने के मामले में आरोपी गैंगस्टर अभियुक्त राजेश उर्फ पप्पू शुक्ला की शुक्रवार को 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई। प्रशासनिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने दो जमीनें व एक दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। अन्य आरोपियों की संपत्ति का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दस जुलाई 2022 को प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार गुप्ता से रुपयों की मांग करने व न देने पर आरोपी राजेश शुक्ला ने साथियों संग मिलकर गोली मारी थी। गोली से वह घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया था।

बाद में उनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने प्रशासन की मदद से अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाया और फिर डीएम के आदेश पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =