उत्तर प्रदेश

Kasganj: किन्नरों ने पेशाब पिलाया, लूट लिए गए 10 हजार

Kasganj सहावर में चार दिन पहले किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट के साथ रहने वाले युवक को अमानवीयता का शिकार बनाया। किन्नरों ने ना केवल युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह पर पेशाब किया, बल्कि पेशाब पिलाया गया। इसके अलावा उससे 10 हजार भी लूट लिए गए। 

युवक को गंजा भी कर दिया। पीड़ित युवक ने आरोपी पांच किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक, 26 जुलाई को दोपहर के समय युवक कासगंज से वापस सहावर जा रहा था। इसी दौरान जौहरी गांव के पास किन्नरों ने उसे घेर लिया। 

सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और 10 हजार रुपये लूट लिए। युवक का आरोप है कि सभी ने उसके मुंह पर पेशाब किया। उसे पेशाब पिलाया गया। इस घटना का शिकार युवक रफीकुल के गंजडुंडवारा का रहने वाला है। 

 युवक गंजडुंडवारा में रहने वाले किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। वह उनके गुट के साथ ही नाचने गाने भी जाता था। युवक ने बताया कि दूसरे गुट के किन्नर उससे रंजिश रखते थे। इसी वजह से उसके साथ यह अमानवीय घटना की। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + sixteen =