उत्तर प्रदेश

Ghazipur: पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की की पत्नी फरहत अंसारी का पेट्रोल पंप कुर्क

Ghazipur  माफिया मुख्तार अंसारी और उनके परिवार पर जिला प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है. गाजीपुर जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की की पत्नी फरहत अंसारी का पेट्रोल पंप कुर्क कर दिया है.

पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की पत्नी के नाम संचालित पेट्रोल पम्प मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर में स्थित है. गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत पुलिस प्रशासन ने यह कार्रवाई की. मुख्तार की बेनामी सम्पत्ति के रूप में इस पेट्रोल पंप को कुर्क किया गया. कुर्क किये गए  पेट्रोल पंप की अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ बताई जा रही है.

डीएम के आदेश पर पुलिस ने मुख्तार की बेनामी सम्पत्ति के रूप में भाभी फरहत अंसारी के पेट्रोल पंप को कुर्क किया. गौरतलब है कि मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी एक दिन पूर्व ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गजीपुर जिला जेल से रिहा हुए हैं.अफजाल अंसारी को पिछले 29 अप्रैल को गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर के मामले में 4 वर्ष की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से ही वो जेल में बंद थे. शुक्रवार को ही गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने मुख्तार के करीबी जाकिर उर्फ विक्की का भी पेट्रोल पंप कुर्क किया है.

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम को मुहम्मदाबाद एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार विजय प्रताप और सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में भारी फोर्स गौसपुर गांव पहुंची। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 12 =