Muzaffarnagar: चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/बुढाना। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा जहां एक तरफ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर रहकर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे हैं तो वही राजस्व शुल्क को भी बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं।
यातायात सुरक्षा पखवाड़ा व यातायात के नियमों के प्रति चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा व पीटीओ इरशाद अली ने बुढ़ाना बायवाला बाईपास व मंसूरपुर एवं मुजफ्फरनगर बाईपास पर जबरदस्त तरीके से नाकेबंदी कर ट्रकों व वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया ओर दो दर्जन वाहनो के ट्रक की फिटनेस व ओवरलोड कर चलने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के चालान काटे गए साथ ही गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों व एच एस आर बी की प्लेट ना लगाने वालों व अवैध रूप से सड़कों पर वाहन खड़े करने वालो व रिफ्लेक्टिव टेप तथा गलत दिशा से चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए
साथ ही हैडलाईट के कोनो पर ब्लैक टेप ना लगाने वालों की भी चालान किये गये। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि अपने वाहनो की फिटनेस करा लें और गाड़ियों के कागज पूरे कराए क्योंकि बिना फिटनेस या ओवरलोड करते हुए पकड़े गये तो वाहन को सीज कर जुर्माने की कार्यवाई की जाएगी।
आपको बता दे इससे पहले भी एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा कई दर्जन से अधिक वाहनों के चालान कर चुके हैं और कई वाहनों को सीज भी और अपने इस अभियान को बड़ी शिद्दत के साथ चला रहे और सबको यातायात के नियमों के साथ चलने की अपील भी कर रहें हैं।

