Muzaffarnagar News: अज्ञात बदमाशों ने की भाजपा नेता व पूर्व प्रधान के घर फायरिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/भोपा। बदमाश पुलिस के खौफ से बेखौफ होते नजर आ रहे हैं , ताजा मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर का बताया जा रहा है जहां बीती देर रात भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा जबरदस्त ३५ राउंड फायरिंग की गई जिसमें घरों के शीशे ,गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए तो वहीं घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान हैं।
पीड़ित परिवार की मानें तो उन्होंने तत्काल ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही अधिकारियों को भी दे दी थी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस खाली हाथ घटनास्थल पर पहुंच गई जो बदमाशों को देख चारपाई के नीचे छिप कर अपनी जान बचाती नजर आई ।
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब पुलिस को सूचना दी गई तो क्या पुलिस हथियार या लाठी डन्डा लेकर नहीं आ सकती थी इस तरह जब एक भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर पर यह हमला हुआ है तो आम आदमी का क्या हाल होता होगा? उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और दिन निकलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र अंतर्गत गांव सिकंदरपुर का है जहां बीती देर रात्रि अज्ञात बदमाशों द्वारा भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी गई । फायरिंग की यह घटना सी सी टी वी कैमरे में भी कैद हो गई है जिसमे कई युवक हाथों में हथियार लिए फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने तत्काल ही मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही हाल अधिकारियों को भी दे दी थी लेकिन यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है ।
उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद बिना असलाह और बिना लाठी के पहुँची पुलिस ने चारपाई के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई है । थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत गाँव सिकन्दरपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात लगभग दो बजे आधा दर्जन बदमाशों ने पूर्व ग्राम प्रधान मैनपाल सिंह के घर पर धावा बोल दिया। यहां बदमाशों के ढाई मिनट तक जबरदस्त फायरिंग की ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गये मौके से ३५ गोलियों के खोखे भी बरामद हुए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है शुक्रवार की सुबह गाँव पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मौके पर भारी फोर्स की मौजूदगी में जांच पड़ताल कराई है।
बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान मैनपाल भाजपा नेता भी है जैसे ही यह घटना स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हुई तो मौके पर भारी भीड़ भी एकत्रित हो गई यही नहीं क्षेत्रीय भाजपा नेताओं का भी गांव में जमावड़ा लग गया उधर मामले में प्रधान संगठन के अध्यक्ष का भी साफ तौर पर कहना है कि इस तरह की वारदात से कहीं ना कहीं पुलिस की साख पर भी धब्बा लगता दिखाई दे रहा है
जब पुलिस को मामले की सूचना तत्काल दे दी गई थी तो पुलिस मौके पर हथियारों के साथ क्यों नहीं पहुंची। उधर मामले में एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि देखिए देर रात्रि में प्रधान जी के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है गम्भीर घटना है इसमें तत्काल ही संज्ञान लिया जा रहा है कई टीमों का गठन कर दिया गया है आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं पुलिस के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देखिए जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान मैनपाल का कहना है कि देखिए देर रात्रि की वारदात है हमारे घर पर आधा दर्जन के करीब बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना की गई है हमें पहले से ही अंदेशा हो गया था हमने पुलिस को सूचना भी की थी हालांकि पुलिस की तरफ से दो सिपाही भी हमारे घर पर तैनात थे।
लेकिन वह बिना हथियारों के थे रात्रि में जब फायरिंग हुई गांव में शोर हुआ हम लोग भी उठ गए घर पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों ने चारपाई के नीचे छिप कर अपनी जान बचाई। हालांकि हमने पुलिस के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस का देरी से आना भी कहीं ना कहीं सवालिया निशान खड़ा कर रहा है ३५ राउंड फायरिंग की गई है जिन के खोखे भी पुलिस को बरामद करा दिए गए हैं
हम चाहते हैं कि मामले का खुलासा जरूर होना चाहिए। उधर क्षेत्रीय भाजपा नेता अमित राठी का कहना है कि देखिए पूर्व प्रधान मैनपाल जी हमारे साथी है इनके घर पर रात्रि में यह घटना हुई है हमारे द्वारा भी पुलिस को कहा गया है कि मामले में संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए इस तरह की घटना होना पुलिस के प्रति भी रोष वाली बात है इसमें दोषियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए।

