समाचार (Muzaffarnagar News)
शहादत की अनोखी मिसाल है मुहर्रमः हजरत हुसैन कों याद करके खूब रोए शिया सोगवार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मजलिस मे खिताब पड़ते हुए मौलाना मेहजर सहाब ने बताया की मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। इस माह की उनके लिए बहुत विशेषता और महत्ता है। मुहर्रम एक महीना है जिसमें दस दिन इमाम हुसैन के शोक में मनाए जाते हैं। इसी महीने में मुसलमानों के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब, मुस्तफा सल्लाहों अलैह व आलही वसल्लम ने पवित्र मक्का से पवित्र नगर मदीना में हिजरत किया था। सय्यद हैदर मेंहदी जैदी ने बताया की कर्बला यानी आज का सीरिया जहां सन् 60 हिजरी को यजीद इस्लाम धर्म का खलीफा बन बैठा। वह अपने वर्चस्व को पूरे अरब में फैलाना चाहता था जिसके लिए उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती थीभल पैगम्बर मुहम्मद के खानदान का इकलौता चिराग इमाम हुसैन जो किसी भी हालत में यजीद के सामने झुकने को तैयार नहीं थे। सन् 61 हिजरी से यजीद के अत्याचार बढ़ने लगे। ऐसे में वहां के बादशाह इमाम हुसैन अपने परिवार और साथियों के साथ मदीना से इराक के शहर कुफा जाने लगे पर रास्ते में यजीद की फौज ने कर्बला के रेगिस्तान पर इमाम हुसैन के काफिले को रोक दिया। जब हुसैन का काफिला कर्बला के तपते रेगिस्तान पर रुका। वहां पानी का एकमात्र स्त्रोत फरात नदी थी, जिस पर यजीद की फौज ने 6 मुहर्रम से हुसैन के काफिले पर पानी के लिए रोक लगा दी थी। बावजूद इसके इमाम हुसैन नहीं झुके। यजीद के प्रतिनिधियों की इमाम हुसैन को झुकाने की हर कोशिश नाकाम होती रही और आखिर में युद्ध का ऐलान हो गया। इतिहास कहता है कि यजीद की 80000 की फौज के सामने हुसैन के 72 बहादुरों ने जिस तरह जंग की, उसकी मिसाल खुद दुश्मन फौज के सिपाही एक-दूसरे को देने लगे। लेकिन हुसैन कहा जंग जीतने आए थे, वह तो अपने आपको अल्लाह की राह में त्यागने आए थे सय्यद नजमुल हसन ने बताया की उन्होंने अपने नाना और पिता के सिखाए हुए सदाचार, उच्च विचार, अध्यात्म और अल्लाह से बेपनाह मुहब्बत में प्यास, दर्द, भूख और पीड़ा सब पर विजय प्राप्त कर ली। दसवें मुहर्रम के दिन तक हुसैन अपने भाइयों और अपने साथियों के शवों को दफनाते रहे और आखिर में खुद अकेले युद्ध किया फिर भी दुश्मन उन्हें मार नहीं सका। आखिर में अस्र की नमाज के वक्त जब इमाम हुसैन खुदा का सजदा कर रहे थे, तब एक यजीदी को लगा की शायद यही सही मौका है हुसैन को मारने का।
फिर, उसने धोखे से हुसैन को शहीद कर दिया। लेकिन इमाम हुसैन तो मर कर भी जिंदा रहे और हमेशा के लिए अमर हो गए। यजीद तो जीत कर भी हार गया। उसके बाद अरब में क्रांति आई, हर रूह कांप उठी और हर आंखों से आंसू निकल आए और इस्लाम गालिब हुआ। मुहर्रम में बहुत लोग रोजे रखते हैं। पैगंबर मुहम्मद सा. के नाती की शहादत तथा करबला के शहीदों के बलिदानों को याद किया जाता हैं।
छात्राओं ने सफलता का लहराया परचम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ंश्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी.सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी।
तृतीय सेमेस्टर की मेरिट सूची में ईकरा प्रवीन ने ८१.६७, प्रियांषु कंषल ने ८१.१७ और काजल सैनी व शशांक शुक्ला दोनो ने ८०.३३ प्रतिषत अंक प्राप्त करके क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अलकिया नाज ने ७९.५० प्रतिशित व रिया अग्रवाल ने ७९.१७ प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की। संकाय के सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षको का मान बढाया है।
विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने अथक प्रयास किया है जिसका परिणाम यह है कि आज हमारे महाविद्यालय की जिले में उत्कृष्ट पहचान बन गयी है, जो बहुत गर्व की बात है। छात्रों के साथ साथ इस महाविद्यालय के प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होनें छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं।
छात्रों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के निदेशक के साथ संकाय के विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी एवं प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, डा. प्रमोद कुमार, विकास कुमार, मौ. युसुफ, अंकुर रोहेला, संजयकान्त, रिषु जैन, हिमांशु होरा, विश्वास कुमार, राहुल गौतम, अनुपमा मिश्रा, निधि, सिद्धांत गर्ग, नवनीत चौहान, अजय कुमार, हंस कुमार एवं मनोज पुण्डीर, दिनेश यादव आदि ने सभी को बधाई दी।
सरकार दे बाढ के बाद बंजर हो गये खेतों का भी मुआवजाः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। पीजेंट वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तरप्रदेश में बाढ़ से नुकसान होने पर मुआवजे का प्रावधान राजस्व पुस्तक परिपत्र में दर्ज होते है, लेकिन कुछ ऐसे नुकसान है, जो राजस्व पुस्तक परिपत्र में दर्ज नहीं है, जबकि वे वास्तविक नुकसान होते है और बाढ़ से नुकसान पर उनके मुआवजे के प्रावधान होना चाहिए। इनमें कुछ नुकसान निम्नलिखित है
१. बाढ़ से फसलें खराब हो जाती हैं। और खेतों की उपजाऊ मिट्टी को बाढ़ बहाकर ले जाती है, जिससे खेत बंजर हो जाते हैं, जिनमें बीज नहीं बोया जा सकता है, लेकिन इस नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए न सर्वे किया जाता न ही कोई नियम है। उनके मुआवजे के प्रावधान होना चाहिए।
२. बाढ़ से किसानों के घरों में रखा अनाज व अन्य सामान बाढ़ के पानी में डूबने से खराब हो जाता है। लेकिन इस नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए न सर्वे किया जाता न ही कोई नियम है। उनके मुआवजे के प्रावधान होना चाहिए।
३. बाढ़ से पशु बह जाते है और उनके शव नहीं मिलते है, अभी तक मुआवजा का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। पशुओं के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराकर पंचनामा बनवा कर उनके मुआवजे के स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए।
अतरू आपसे अनुरोध है कि प्रदेश में बाढ़ से होने वाले नुकसान पर मिलने वाले मुआवजे के उपरोक्त कुछ प्रावधान को राजस्व पुस्तक परिपत्र में शामिल करने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
चेयरमैन को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री वीरेंद्र वर्मा विचार मंच मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष देवी सिंह सिम्भालका संयोजक उमादत्त शर्मा सहित पदाधिकारियों ने पुरकाजी जाकर कावड़ यात्रा में सराहनीय जनसेवा करने के लिए चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी को प्रतीक चिन्ह देकर एवम पटका पहना कर सम्मानित किया पंडित उमादत्त शर्मा ने कहा कि जहीर फारूकी जैसी अच्छी सोच और जनसेवा वाले लोग हमारी निगाह में समाज की धरोहर है हम उनके कार्यो से प्रभावित होकर उन्हें आज सम्मानित कर रहे हैं।
जिंप अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ
मीरापुर। मीरांपुर स्थित शीतला माता मंदिर (बबरे वाली) के परिसर में अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आयोजित नव हरितिमा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल जी ने किया और विभिन्न प्रजाति के वृक्ष रोपित किये । इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारी , मंदिर समिति एवं भा.ज.पा.के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
व्यापारियों नेकिया मंत्री कोसम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश महामंत्री व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बृजेश शुक्ला का आज नगर आगमन पर व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल द्वारा माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया,
प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि कल रविवार को सहारनपुर में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री माश नितिन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि कल सहारनपुर में होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन में मुजफ्फरनगर से संगठन के अनेकों पदाधिकारी सम्मिलित होंगे व विशाल व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाएंगे
अलग अलग मामलों में खतौली पुलिस ने दो दबोचे
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में दो के गिरफ्तार किया। पुलिस ने पुराने मामले मे वांछित चले आ रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। जनपद में अपराधों की रोकथाम तथा जनपद में कानून व्यवस्था कायम करने के उददेश्य विभिन्न मामलों मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान विशेष के तहत एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत एवं सीओ खतौली डा.रविशंकर के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक खतौली मुकेश कुमार के पर्यवेक्षण खतौली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 311/23 धारा 498ए/304 बी भादवि. व धारा 3/4 दहेज अधिनियम में वांछित आरोपी विकुल निवासी भैंसी थाना भैसी को खतौली-मुजफ्फरनगर रोड स्थित अलकनन्दा नहरपुल पुराने चीतल की तरफ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली में सब इंस्पैक्टर मोहित चौधरी, का.सोनू, का.शिवम यादव, का.राहुल तथा का.सुधीर कुमार शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर खतौली पुलिस ने थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 493/23 धारा 480, 457, 411 भादवी में वांछित आरोपी अहमद पुत्र सलीम निवासी थानेश्वर मंदिर रोड नाले के पास नाले की पटरी बुढाना रोड गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 1 अदद चाकू, 4780 रूपये की नकदी बरामद की।
स्टार्ट करते ही लग गयी स्कूटी में आग 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पानी में भीगने के बाद बंद स्कूटी को चालू कराने के लिए मिस्त्री के पास गयी स्कूटी में आग लग गई। स्टार्ट करते हुए अचानक लगी आग के बाद स्कूटी धू-धू कर जल उठी। आसपास के लोगों ने जलती स्कूटी पर पानी डालकर आग बुझाई। बीच सड़क पर आग की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना तब हुई जब रिपेयरिंग के लिए स्कूटी को एक मैकेनिक की दुकान पर लाया गया था।
मीनाक्षी चौक पर एक रिपेयरिंग सेंटर पर स्कूटी ने आग पकड़ ली। स्कूटी मैकेनिक जुनैद ने बताया कि बारिश के पानी में भीगने के बाद स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी। जिसके बाद खालापार निवासी एक व्यक्ति स्कूटी को रिपेयरिंग के लिए उसकी दुकान पर लेकर आया था। बताया कि स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। शनिवार दोपहर को जैसे ही स्कूटी में सेल्फ लगाया अचानक उसकी वायरिंग ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। स्कूटी में आग लगते देख आसपास के दुकानदार बुझाने के प्रयास में लग गए। पानी डालकर स्कूटी की आग पर काबू पाया गया। तब तक आधी से अधिक स्कूटी जल चुकी थी। मैकेनिक जुनेद ने बताया कि आग लगने से स्कूटी में ५००० रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।सूत्रों के अनुसार स्कूटी से पेट्रोल निकालकर दोबारा डालने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके चलते कुछ पेट्रोल स्कूटी के इंजन पर गिर गया था। स्टार्ट करने के प्रयास के दौरान इंजन पर गिरे पेट्रोल ने आग पकड़ ली थी।
मौसम रहा सुहावना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीती रात हुई बारिश के बाद आज धूप ना निकलने से आज दिनभर मौसम बहुत सुहावना रहा। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनो से निकल रही तेजधूप तथा चिपचिपाने वाली गर्मी से लोग बेहाल थे। भीष्ण गर्मी से इंसान ही नही बल्कि निरीह जानवर भी परेशान से तथा गर्मी से बचने के लिए इधर-उधर भटकते रहते थे। बीती रात हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया।
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया छोटा हाथी
मंसूरपुर। आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर थाने के सामने मेरठ की और से आ रहा छोटा हाथी अचानक अनियन्त्रित होकर डिवाईडर से टकरा गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। इस दौरान मेरठ रोड पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गयी तथा बाद में वहां से छोटे हाथी को हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था फिर सुचारू हो सकी। यह मंजर देख मिल मन्सूरपुर बाजार के दुकानदारों सहित स्थानीय पुलिस मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटवाकर नजदीक ही गाडी मैकेनिक के यहां भिजवाया।
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीयों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आमजन से वार्ता कर त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहों की पुष्टि पुलिस व प्रशासन से करने सहित अन्य सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्रों में सतर्कता के साथ पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग की जा रही है।
शूटिंग प्रतियोगिताओं में लगातार चौथा गोल्ड किया हासिल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर दानिश खान ने स्कीट शूटिंग चैंपियनशिप में सटीक निशाने लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस वर्ष आयोजित हुई विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में डॉ दानिश खान का यह चौथा गोल्ड मेडल है। दिल्ली में डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित ४६वीं उत्तर प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने प्रतिभाग किया था। डॉ दानिश खान ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने स्कीट इवेंट में प्रतिभाग किया था। जिसमें उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल लगातार शूटिंग प्रतियोगिताओं मैं यह उनका चौथा गोल्ड मेडल है। उन्होंने बताया कि १९९० से लेकर आज तक यह उनका १७वां गोल्ड मेडल है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मैं वह एक पॉइंट से गोल्ड मेडल से चूक गए थे।
डॉ. दानिश खान ने निशानेबाजी में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर जनपद को गौरवान्वित कराया है। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में हाजी अली प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले मई माह में आयोजित हुई ग्रैंड फ्री शूटिंग चौंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए भी उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्हें चैंपियन आफ दी चैंपियंस के खिताब से नवाजा गया था। इससे पहले पटियाला और दिल्ली में आयोजित हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भी वह स्कीट शूटिंग में गोल्ड जीत चुके हैं।
मेले का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर के द्वारा एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 31.7.2023 को किया जा रहा है। रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा, इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन/मोबाइल फोन द्वारा साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना कम्पनी द्वारा दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में निजि क्षेत्र की कम्पनियॉ प्रतिभाग करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल असिस्टेंट, वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद एवं ूूण्दबेण्हवअण्पद पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। अभ्यर्थी का रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में दिनांक 30-7-2023 तक आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/बुढाना। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा जहां एक तरफ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर रहकर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे हैं तो वही राजस्व शुल्क को भी बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं।यातायात सुरक्षा पखवाड़ा व यातायात के नियमों के प्रति चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा व पीटीओ इरशाद अली ने बुढ़ाना बायवाला बाईपास व मंसूरपुर एवं मुजफ्फरनगर बाईपास पर जबरदस्त तरीके से नाकेबंदी कर ट्रकों व वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया ओर दो दर्जन वाहनो के ट्रक की फिटनेस व ओवरलोड कर चलने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के चालान काटे गए साथ ही गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों व एच एस आर बी की प्लेट ना लगाने वालों व अवैध रूप से सड़कों पर वाहन खड़े करने वालो व रिफ्लेक्टिव टेप तथा गलत दिशा से चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए साथ ही हैडलाईट के कोनो पर ब्लैक टेप ना लगाने वालों की भी चालान किये गये। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि अपने वाहनो की फिटनेस करा लें और गाड़ियों के कागज पूरे कराए क्योंकि बिना फिटनेस या ओवरलोड करते हुए पकड़े गये तो वाहन को सीज कर जुर्माने की कार्यवाई की जाएगी।आपको बता दे इससे पहले भी एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा कई दर्जन से अधिक वाहनों के चालान कर चुके हैं और कई वाहनों को सीज भी और अपने इस अभियान को बड़ी शिद्दत के साथ चला रहे और सबको यातायात के नियमों के साथ चलने की अपील भी कर रहें हैं।
पीएम के कार्यक्रम को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस०डी० इण्टर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह सहित पूरे विद्यालय परिवार ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम(एनईपी) कार्यक्रम जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाइव वेब कास्टिंग पर राष्ट्र को संबोधित किया, जो भी बातें पीएम मोदी ने बताई उनका अनुकरण करने का संकल्प लिया तथा छात्र/छात्राओं को इन सभी बातों से अवगत कराते हुए उन्हें प्रशिक्षित भी किया।
एस०डी० ग्रुप ऑफ कॉलेजज में हुआ मेगा जॉब फेयर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। एस०डी० ग्रुप ऑफ कॉलेजज में रोजगार प्रदान करने हेतु एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया इस जॉब फेयर में दो बडे कॉरपोरेट सेक्टर टेक महिन्द्रा व पॉलिसी बाजार को कैंपस ड्राईव के लिए आमंत्रित किया गया था। जॉब फेयर का शुभारम्भ टेक महेन्द्रा के श्री गिरि राज सिंह व श्री अजय एवं पॉलिसी बाजार से मिस हिमांशी गुप्ता, मिस अदिति शर्मा, साक्षी अरोरा व अमन खान आये हुए एच आर एक्जीक्यूटीव व महाविद्यालय प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, डा० सचिन गोयल, डा० आलोक गुप्ता व टेऊनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर डा० नवनीत वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
टेऊनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर डा० नवनीत वर्मा ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में कुल १८६ छात्रध्छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर, देवबन्द, रूडकी, मेरठ, गाजियाबाद आदि शहरों के छात्रध्छात्राएं शामिल थे। सर्वप्रथम छात्रध्छात्राओं ने जर्नल रजिस्टेऊशन काउंटर पर पंजीकरण कराया तत्पश्चात दोनों कम्पनियों की जॉब प्रोफाईल पेकेज, जॉब लोकेशन आदि की जानकारी लेने के बाद दोनों कम्पनियों में से अपनी रूचि के अनुसार किसी एक या दोनों कम्पनी में पंजीकरण कराया।
टेक महेन्द्रा कम्पनी में पंजीकृत छात्र/छात्राओं के साक्षात्कार के कुल दो राउण्ड हुए प्रथम राउण्ड पीआई (पर्सनल इंटरव्यू) व द्वितीय राउण्ड (ऑपरेशनल राउण्ड) के उपरान्त कुल २७ छात्रध्छात्राओं को क्लाइंट राउण्ड के लिए शॉर्ट लिस्टीड किया गया। जिनका विवरण निम्न है अंशिका त्यागी, लक्ष्मी पपनोई, कनिष्का जैन, गोल्डी महेश्वरी, धैर्य गर्ग, अमान फारूकी, मनीषा, स्वाति पालीवाल, श्रुति जैन, तनु वर्मा, अल्तमश, शिवांक अग्रवाल, सोबित कुमार, प्रांजल, कृतिका अग्रवाल, तानिया त्यागी, साहिल शर्मा, अकांक्षा, शिवम वशिष्ठ, वंशिका गोयल, मिताली गर्ग, प्रभात कुमार, विभु भारद्वाज, कलश कौशिक, आकाश त्यागी, रक्षित कुमार, धीरज कुमार शुक्ला इनका साक्षात्कार कम्पनी द्वारा कल ऑन लाईन माध्यम से किया जायेगा।
पॉलिसी बाजार कम्पनी में पंजीकृत छात्र/छात्राओं के साक्षात्कार के कुल तीन राउण्ड हुए प्रथम राउण्ड जीडी (ग्रुप डिस्कशन), द्वितीय राउण्ड (एच आर) व तृतीय राउण्ड के उपरान्त बीस छात्रध्छात्राओं को चयनित कर साथ-साथ ही ऑफर लेटर प्रदान किये गये जिनके नाम निम्न हैं मनीषा, प्रांजल, यश मखिजा, अल्तमश, चिराग चौहान, विभु भारद्वाज, प्रभात कुमार, नितिन, गोल्डी, सौरभ त्यागी, हर्ष बालियान, अभिषेक शर्मा, आशिष, शोभित कुमार, प्रियांशु, रक्षित कुमार, काजल रानी, तान्या त्यागी, साहिल शर्मा, आकाश त्यागी
महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी चयनित छात्रध्छात्राओं को शुभकमाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस आयोजन की सफलता के लिए सभी कम्पनी के एच आर एक्जयूकेटिव, शिक्षकों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
ढाई करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर का चयन पीएमश्री योजना के अंतर्गत किया गया है। ढाई करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का उच्चीकरण होने के साथ कायाकल्प कराया जाएगा।
प्रधानाध्यापक महबूब अली ने बताया कि विद्यालय का चयन केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया गया है। ढाई करोड़ रुपये की कीमत से विद्यालय में कमरों का निर्माण होने के साथ विज्ञान और गणित की प्रयोगशालाए, स्मार्ट क्लास, उच्च स्तर का पुस्तकालय, खेल सामग्री के अलावा सोलर पैनल आदि स्थापित कराए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण अंचल के बच्चों को लाने के लिए वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को उच्च श्रेणी की शिक्षा मिलेगी।


