USA: विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर में चार लोगों की मौत
USA: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि दो विमानों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है, और दो लोग घायल हुए है. प्राधिकारियों ने घटना को लेकर कहा है कि ओशकोश में विट्टमैन क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार एक रोटरवे 162 एफ हेलीकॉप्टर और एक ईएलए एक्लिप्स 10 जाइरोकॉप्टर की टक्कर हो गई.
ये विमान एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे लोगों के थे. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि विमानों का टक्कर के बाद घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है.

