वैश्विक

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला किया

Russia-Ukraine War के बीच खबर है कि यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला किया है. यूक्रेनी ड्रोन रूस की राजधानी मॉस्को में घुसकर दो बिल्डिंगों को निशाना बनाया. इस हमले में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रूस की राजधानी मॉस्को में घुसकर यूक्रेनी ड्रोन ने हमला कर दो सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचाया है. हालांकि बड़े नुकसान की खबर नहीं है.

 

इससे पहले शुक्रवार को रूस ने दावा किया था कि मॉस्को के बाहर एक यूक्रेनी ड्रोन को रूसी सेना ने मार गिराया है. रूस के रक्षा मंत्रालय जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई महीने में तीन से ज्यादा बार यूक्रेन की ओर से ड्रोन से हमले की कोशिश की गई है. जिसमें यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया है. घटना मास्को के ओबलास्ट इलाके की है. वहीं, यूक्रेन की ओर से भेजे गये एक अन्य ड्रोन से रूस के दक्षिणी मॉस्को में एक कार्यालय भवन पर हमला किया गया था जिसमें कार्यालय के ऊपरी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा था.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस की सेना और यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से जपोरिजिया क्षेत्र में हुए भीषण युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है. बीते दिनों अफ्रीकी नेताओं के सम्मेलन के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में बोलते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि जिस बहादुरी से रूसी सेना ने यूक्रेन के हमलों का जवाब दिया है, वह तारीफ के काबिल है. पुतिन ने दावा किया कि रूसी सेना ने न सिर्फ कई सैन्य उपकरणों को नष्ट किया है, बल्कि कीव के बलों को भारी नुकसान भी पहुंचाया है.

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में यानी 2 जुलाई को रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला बोला था. दो हफ्ते तक शांति के बाद यूक्रेन पर रूस ने बड़ा हमला करते हुए ड्रोन से हमला कर दिया था. यूक्रेन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रूस की ओर से ड्रोन के जरिये भीषण हमला किया गया कीव के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सभी ड्रोन ईरान निर्मित थे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन ड्रोन को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया. बताया जा रहा है कि रूस के हमले में एक शख्स घायल हुआ था.

इधर यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी सरकार ने सेना के लिए एक मसौदा जारी किया है. रूसी सांसदों ने सेना में अनिवार्य सेवा के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने को मंजूरी दी है. रूस की संसद के निचले सदन ने सेना में अनिवार्य सेवा के लिए अधिकतम आयु सीमा को 27 साल से बढ़ाकर 30 करने के मसौदे को मंजूरी दे दी है. इसे यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग  में सेना को विस्तार देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि रूस में फिलहाल 18 से 27 साल के सभी पुरुषों के लिए एक साल तक सेना में सेवाएं देना अनिवार्य है. उच्च सदन की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति पुतिन के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा.

इधर रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के अमेरिका से मिलने वाली सहायता जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने यूक्रेन को 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेजने की मंजूरी दे दी है.अधिकारियों के मुताबिक, इस सैन्य सहायता में हवाई रक्षा प्रणाली के लिए अलग अलग तरह के बम. इसके अलावा निगरानी होर्नेट ड्रोन शामिल हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fifteen =