Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: किसान हितैषी है सरकारःडा.संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। केन्द्रीय पशुपालन डेयरी एवं मतस्य पालन विभाग के केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि पशुपालकां की आर्थिक दशा सुधारने के लिए केन्द्र सरकार ने हरित प्रदेश मिल्क कोऑपरेटिव के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की जा रही है। इसी के साथ जहां किसानो की आर्थिक दशा मे सुधार होगा। वहीं उन्हे उन्नत किस्म के पशु उपलब्ध हो सकेंगे। इसी के साथ सरकार एक लाख किसानों को इन योजनाओं से जोडने का प्रयास कर रही है। फिलहाल 35 हजार किसान इस योजना से जुड गए हैं। 
  कूकडा नवीन स्थल पर आयोजित राष्ट्रीय गोकुल मिशन एवं हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादन योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखते हुए मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि केन्द्रीय सरकार द्वारा चालू की गई इस योजना से किसान लाभान्वित होंगे इसके लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान केन्द्र करनाल द्वारा उक्त योजना की जिम्मेंदारी दी गई है। इसके लिए सरकार द्वारा उन्हे साढे आठ करोड की सहायता दी गई है। इस योजना मे साढे तीन करोड रूपये मुजफ्फरनगर,शामली, बागपत, हापुड, मेरठ आदि मे इस योजना के तहत किसान लाभान्वित होंगे।
उन्होने बताया कि गुजरात की बनासकाठा डेयरी ने किसानों को जोडकर एक योजना शुरू की है। इसमें सभी पशुपालकों को जोडा गया है। तथा डेयरी द्वारा एक वर्ष मे जो लाभ कमाया गया। वह सब अपने सदस्य किसानों को वितरित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में भी इस योजना को चलाया जाएगा। जिसके तहत किसानों को पशु नस्ल सुधार के लिएि सरकार प्रयत्नशील है। किसानों को उच्च कोटी का सीमेन बीज पशुपालकों के पशुओ के लिए उपलब्ध रहेगा। लालूखेडी अनुसंधान केन्द्र के अलावा प्रत्येक पशु चिकित्सा केन्द्र पर उच्च कोटी का सीमेन उपलब्ध रहेगा।
सरकार यह योजना शुरू कर रही है। जिसमें पशु पालकों पर 21000 का खर्चा आएगा। 5000 रूपये केन्द्रसरकार देगी और शेष 16 हजार रूपये किसान को वहन करना होगा। किसान  के पशुओं को जो सीमेन दिया जाएगा। उससे निश्चित रूप से उच्च कोटी की बछिया ही पैदा होगी। इससे आवारा पशुओं से निजाद मिलेगी। साथ ही जो गाय पहले 5 से 8 किलो दूध देती थी। उसकी क्षमता 14 से 15 किलो हो जाएगी। जिससे किसान को आर्थिक लाभ होगा। 
  कार्यक्रम में डेयरी एवं अनुसंधान केन्द्र के परियोजना प्रभारी हितेश पूनिया, डा.धीर सिंह, एनडीआरआई के परियोजना प्रबन्धक पवन सिह डबास तथा मुजफ्फरनगर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चन्द्रवीर सिंह ने भी किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से जुडें तथा उनका लाभ उठाये। इससे किसानो की आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। इसके साथ ही पशुओं के प्रजनन के बाद नस्ल में सुधार होगा। 
  फिलहाल लालूखेडी क्षेत्र के करीब 100 गांवो मे पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पशुपालकों के पास जाएेंगे तथा उन्हे समस्त योजनाओ की जानकारी देंगे। इसके अलावा पशु पालकां के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की योजना शुरू की गई है। इसमें पशु पालको को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने के लिए 2 लाख का श्रृण उपलब्ध कराया जाएगा। 
  कार्यक्रम में क्षेत्र के 10 किसानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चरथावल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही सपना कश्यप, विरेन्द्र प्रमुख,चरथावल से अक्षय पुण्डीर, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ठा.रामनाथ सिह के हजारो की संख्या मे जनपदभर के किसान मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eighteen =