उत्तर प्रदेश

Budaun: बेटी से दरंदिंगी, बेरहमी से कत्ल-हत्यारे गुफरान को फांसी की सजा

Budaun में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची का हत्यारा गुफरान को मासूम के पिता ने अपने खेत पर गुजारे के लिए काम दिया था, लेकिन उसके अंदर छिपे हैवान को पहचान नहीं पाए। उसने न सिर्फ उनकी छोटी बेटी से दरंदिंगी की, साथ ही बेरहमी से कत्ल भी कर दिया था। दो साल बाद हत्यारे गुफरान को फांसी की सजा सुनाई गई तो मृतका के माता-पिता के कलेजे को ठंड पहुंची। 

उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के थाना बाजपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर पट्टी निवासी गुफरान के पिता शफीक की मृत्यु हो चुकी है। बताते हैं कि गुफरान की गलत आदतों के कारण उसके भाई भी उसे अपने साथ नहीं रखते। वह बदायूं में काम की तलाश में आया था। 

काम की तलाश में वह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव में पहुंचा। यहां उसने बालिका के पिता से काम मांगा, जिस पर तरस खाकर उन्होंने गुफरान को गेहूं काटने के काम पर रख लिया। इसी दौरान उसके शैतानी दिमाग में हैवानियत आ गई। 11 अप्रैल 2021 को उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =