Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण किया जहां ०१ बाल अपचारी(पुलिस अभिरक्षा में) व ०२ अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार किया जिनके कब्जे व निशादेही से चोरी की १० मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये।
जनपद में शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह व थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा २९/३० जुलाई की रात्रि को मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०१ बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में व ०२ अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को काली नदी पुल शामली रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से चोरी की गयी १० मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि २५ जुलाई को वादी आशीष कुमार पुत्र सतीश निवासी मौ० रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाईकिल सुपर स्पलैण्डर नं० यूपी १२ एके ४६३९ को चोरी करने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी।  गिरफ्तार अभियुक्तगण गौतम उर्फ गोपी पुत्र अशोक उर्फ टिढ्ढा निवासी धौलरा थाना तितावी,  राहुल पुत्र रणधीर निवासी धौलरा थाना तितावी, ०१ बाल अपचारी। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम उत्तराखण्ड से लगोई जिला विकास नगर में दवाई की कम्पनी में नौकरी करते है।
हम लोग अपने आर्थिक लाभ व शौक मौज के लिये मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व उत्तराखण्ड राज्य से वाहन चोरी करते है तथा राह चलते व्यक्तियों व कबाडियों को सस्ते दामो पर बेच देते हैं। बरामद मोटरसाइकिल अभियुक्तगण द्वारा कहाँ-कहाँ से चोरी की गयी, स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जानकारी की जा रही है।
जिनके कब्जे से मो०सा० सुपर स्पलेन्डर, मो०सा० सीडी डीलक्स, मो०सा० सुपर स्पलेन्डर, मो०सा० स्पलेन्डर, मो०सा० ग्लैमर, मो०सा० स्पलेन्डर बिना नम्बर, मो०सा० स्पलेन्डर,बिना नम्बर, मो०सा० प्लेटिना काली बिना नम्बर, मोसा० स्पलेन्डर बिना नम्बर, मो०सा० साइकिल स्पलेन्डर, ०१ तमंचा मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण, देवपाल सिंह, है०कां० रोहताश कुमार, अनिल कुमार, है. कां. शिवओम भाटी, कां. जितेंद्र, सचिन कुमार, अशफाक थाना खतौली शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =