Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।
उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी।
विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल-निरी० ना०पु० कृष्ण कुमार शर्मा कचहरी सुरक्षा, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० रविन्द्र कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० प्रमोद सिंह सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० जयपाल सिंह रिर्जव पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० मूलचन्द शर्मा थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० श्रीमति शारदा सम्बन्ध डीआईजी कार्यालय, मुजफ्फरनगर, एचसीपी यशपाल सिंह रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर, फालवर राजपाल सिंह रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 10 =