Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय वार जिलाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग ७०९ए डी को लेकर रामपुर तिराहे पर चल रहे ३६ दिन से धरने के संबंध में वार्ता की गई । ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं किसानो की जमीन पर बिना भुगतान किए सड़क निर्माण किए जाने वाली जमीन का भुगतान अविलंब कराया जाता है।
रामपुर में खसरा ७५,७६ का भुगतान कराया जाये। किसानो की सिंचाई के कुलाबे व पक्की नालियों का निर्माण कराया जाय। रामपुर में कुलाबा नंबर १८,१९ ग्राम पिन्ना गांव में कुलाबा संख्या ३२ का निर्माण कराया जाये। ग्राम अमीरनगर,बाननगर,रामपुर रई मार्ग, तिरपडी पर सीधा कट बनाए जाने के कारण लगातार हादसे हो रहे है। इन कट की डिजाइन में बदलाव सुरक्षा मानकों के अनुसार कराया जो।
गांव कसौली, पिन्ना,सलेमपुर आदि गांव से मानक से अधिक अवैध खनन करते हुए १० से २० फीट तक मिट्टी खुदाई कर दी गई है। जिससे अन्य किसानो को परेशानी हो रही है। इसकी जांच कराकर निर्माता कंपनी पर कार्यवाही की जाये। बागोवाली माइनर की पटरी पर अस्थायी रास्ते बनाए जाने के कारण पटरी टूट गई है। इस पर पक्की सड़क का निर्माण कराया जाये। राष्ट्रीय राजमार्ग ३३४ पर स्थित भूमि की दर अकृषि के आधार पर तय की जाए। तितावी नदी के पास धौलरी की पक्की सड़क को बंद कर दिया गया है।इस रास्ते को खुलवाया जाये।
बैठक में गजेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी(वित्त), परमानंद झा उपजिलाधिकारी सदर, प्रशांत सिन्हा परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, त्रिपाठी परियोजना निदेशक जीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माता,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष, अक्षय त्यागी युवा जिला अध्यक्ष, बब्बन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, सदर नीरज मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बकरा अनुज ब्लॉक अध्यक्ष मोर्ना संदीप बालियान जी ऋषिपाल कसौली ,मोहित मलिक, सुशील बाननगर, दुष्यन्त जग्गाहेड़ी शामिल रहे। सभी विषयो पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संयुक्त जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जायबगर नियम विरुद्ध कोई कार्य किया गया है तो निर्माता कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 8 =