उत्तर प्रदेश

Meerut: कलेक्ट्रेट और तहसीलों के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, कर्मचारियों में खलबली

Meerut:  कलेक्ट्रेट और तहसीलों के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट और तहसीलों के सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वो सामान्य ड्रेस में ही दफ्तर आएं. डीएम की बाकायदा आदेश जारी कर कहा गया कि फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आना कर्मचारी सुनिश्चित करें. 

अपर ज़िलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी को निर्देश की प्रतिलिपि भी भेजी गई है. तहसीलदार मेरठ मवाना सरधना और प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को भी निर्देश की प्रतिलिपि भेजी गई है. मेरठ के जिलाधिकारी दीपण मीणा की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राय: देखने में आ रहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालयों और तहसीलों के कर्मचारी जींस. टी-शर्ट और अन्य वेशभूषा में कार्यालय आ रहे हैं जबकि इस संबंध में पूर्व में कई बार निर्देशित किया है. इसके बाद भी कर्मचारी अनुपालन नहीं कर रहे हैं.

इसलिए सभी संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय तहसीलों में जींस टी-शर्ट और रंग बिरंगी वेशभूषा में कार्यालय उपस्थित न हों तथा सामान्य ड्रेस यानी फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय उपस्थित होना सुनिश्चित करें. जिले के सभी अधिकारियों को इस आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है और आदेश का पालन कराना सुनिश्चित किया गया है. आदेश जारी होते ही कर्मचारियों में खलबली मची हुई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =