उत्तर प्रदेश

Amethi: ऑनर किलिंग में हुई किशोरी की मौत, चौकीदार की तहरीर पर पिता व भाई पर मुकदमा

Amethi:  पीपरपुर थानाक्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है. जहां सुल्तानपुर जिले के धम्मौर बाजार में किशोरी की पिटाई के बाद रात में घर में मौत हो गई. बाजार में पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मौत के बाद परिजनों ने बीमारी से मौत की वजह कहते हुए शव को दफन कर दिया. किशोरी की ऑनर किलिंग में मौत की चर्चा पर पीपरपुर पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

अमेठी जिले के पीपरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की युवती संदिग्धदशा में घर से गायब हो गई. खोज-बीन में जुटे परिजनों ने सुल्तानपुर जिले के धम्मौर बाजार में किशोरी को पकड़ जमकर उसकी पिटाई कर दी. पिटाई के बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सरे बाजार में किशोरी की पिटाई की सूचना पर पहुंची धम्मौर पुलिस किशोरी व परिजनों को थाने ले आई. थाने में किशोरी घर जाने को तैयार नहीं हुई तो समझा-बुझाकर मां को किशोरी को सुपर्द कर धम्मौर पुलिस ने कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई.

शुक्रवार की रात संदिग्ध दशा में किशोरी की मौत हो गई. किशोरी की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने बीमारी से मौत की वजह कहते हुए शव को गांव में ही दफन कर दिया. शव का अंतिमसंस्कार होने के बाद किशोरी की मौत के बाद ऑनर किलिंग में पिटाई कर मौत की बात सार्वजनिक होने लगी और पिटाई का वीडियो पीपरपुर पुलिस के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया.

पीपरपुर पुलिस ने गांव के चौकीदार इंद्राज की तहरीर पर किशोरी के पिता नियामतऊल्ला व भाई हैदर के खिलाफ धम्मौर बाजार में पिटाईकरने के बाद घर में पिटाई करने को आरोप लगाया है. तहरीर पर पिटाई से मौत होने वजह कही है साथ ही बताया कि किशोरी का एक गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग होने से परिजन काफी नाराज थे. चौकीदार की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्जकर शव को कब्र से निकालने के लिए मजिस्ट्रेट नामित कराने के साथ जांच में जुटी है.

 थाना प्रभारी संदीप राय ने किशोरी की बाजार में पिटाई व रात में संदिग्ध दशा में मौत होने की सूचना मिलने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि एफआईआर दर्जकर मामले की जांच की जा रही है. शव को कब्र से निकाल पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी का एक गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कई बार मामला संज्ञान में आने के बाद किशोरी को परिजनों ने समझा-बुझाया भी लेकिन दोनों विवाह भी करना चाह रहे थे और परिजन दोनों के विवाह के लिए तैयार नहीं थे, तो भागने की भी कोशिश की लेकिन पकड़े गए. पकड़ने के बाद नाराज परिजनों की पिटाई से किशोरी की जिसमे किशोरी की मौत हो गई. हालांकि कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी, लेकिन परिजनों की खामौसी व ग्रामीणो की चर्चा ऑनर किलिंग में मौत की तरफ इशारा कर रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =