उत्तर प्रदेश

Agra: एमपीएमएलए कोर्ट से मिली है दो साल की सजा- कठेरिया जिला जज की कोर्ट में करेंगे अपील

Agra  की एमपीएमएलए कोर्ट से दो साल की सजा सुनाए जाने पर सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि वह सोमवार को जिला जज के यहां अपील करेंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा। तत्कालीन बसपा सरकार ने बिजली का काम टोरंट पावर कंपनी को दिया था, जिसका जनता विरोध कर रही थी।

उन्होंने कहा कि आगरा के शमसाबाद रोड की रहने वाली मिथलेश नामक महिला कपड़ों पर प्रेस करके गुजर-बसर करती है। महिला एक लाख रुपये से अधिक का बिल आने पर कई बार कंपनी के कार्यालय में गई थी, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। मेरे पास आने पर 10 हजार रुपये में उसका फैसला हुआ। लेकिन जब महिला रुपये जमा करने गई तब उसके साथ अभद्रता व मारपीट की गई।

सांसद ने बताया कि महिला बच्चों को लेकर उनके पास आई और आत्महत्या करने की बात कही। तब उसे लेकर टोरंट कंपनी के कार्यालय गए और काम कराया। वहां कोई भी किसी तरह की घटना नहीं हुई। लेकिन बसपा सरकार ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करा दी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =