उत्तर प्रदेश

Mainpuri: दोस्तों के साथ नहाने गए अवनीश की नहर में डूबने से मौत

Mainpuri में रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया अवनीश गहराई में जाने से डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने उसे ढूंढकर बाहर निकाला। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।

मामला बेवर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला का है। यहां के निवासी बलवीर सिंह का पुत्र अवनीश (15) रविवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ गग्गरपुर नहर पुल के पास नहाने के लिए गया था।

नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ तैराक युवक नहर में कूद गए और मनीष को बाहर निकाला। 

इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मनीष को परिजन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − five =