वैश्विक

Alwar: हत्या दिल्ली में, शव अलवर के बानसूर में गाड़ा गया-आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Alwar  अवैध संबंधों की कहानी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिल्ली में मौत को घाट उतार दिया. बाद में प्रेमी ने उसके शव को दिल्ली से करीब 180 किमी दूर अलवर जिले के बानसूर में लाकर गाड़ दिया. आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी दोनों सीआरपीएफ में कार्यरत हैं.

पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की निशानदेही पर मृतक का शव बानसूर से बरामद कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. दोनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की इस साजिश को बेदह शातिराना अंदाज में अंजाम दिया. लेकिन जब उनकी साजिश के तार खुले तो हर कोई हैरान रह गया.

खोह थानाप्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि हत्या का शिकार हुआ युवक संजय जाट भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके के नरेना चौथ का रहने वाला था. उसकी पत्नी पूनम जाट सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद पर दिल्ली में तैनात है. वहीं पर बानसूर निवासी रामप्रताप गुर्जर भी सीआरपीएफ में तैनात हैं. पूनम और रामप्रताप का कई बरसों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

हाल ही में पूनम का प्रेमी रामप्रताप बानसूर छुट्टी पर आया हुआ था. उसी दौरान उसके पास उसकी प्रेमिका पूनम का फोन आया कि पति उससे मारपीट करता है इसे समझा दो. इस पर रामप्रताप बानसूर से दिल्ली गया. वहां पहुंचने के पश्चात 31 जुलाई की देर रात को दोनों ने मिलकर संजय की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी संजय के शव को लेकर बानसूर पहुंचा. बानसूर पहुंचने के बाद कस्बे में अपने मकान के पास में ही स्थित खाली प्लॉट में उसे दफना दिया.

वहीं संजय जाट के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना खोह थाना पुलिस को दी. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया. इस पर पुलिस पूनम से पूछताछ करने के बाद 4 अगस्त की रात करीब 2 बजे आरोपी रामप्रताप के घर महताला पहुंची. वहां पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत से लेकर खोह थाने ले गई. पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल किया और पूरी कहानी बयां कर दी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 8 =