Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विशेष सचिव व पालिकाध्यक्ष समेत छह अधिकारियों को नोटिस

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के लिपिक प्रवीण कुमार पर कार्रवाई न होने पर राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के पश्चिमी जोन प्रदेश अध्यक्ष कवरंपाल शर्मा ने विशेष सचिव नगर विकास, कमिश्नर, डीएम, स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी, पालिकाध्यक्ष और ईओ को नोटिस दिया है।

मई 2018 में हुई जांच में लिपिक प्रवीण कुमार को दोषी माना गया है, लेकिन प्रवीण कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। जबकि प्रवीण कुमार की नियुक्ति भी शासनादेश के नियमों के विपरित पायी गई है।

राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के पश्चिमी जोन प्रदेश अध्यक्ष कवरंपाल शर्मा ने 14 मार्च 2018 में नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला से नगर पालिका के लिपिक प्रवीण कुमार के संबंध में शिकायत की थी।

इस शिकायत पर जांच करने के लिए प्रमुख सचिव ने कमेटी बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए थे। कमेटी की अध्यक्ष ज्वाईट मजिस्ट्रेट एवं तत्कालीन जानसठ एसडीएम गजल भारद्वाज ने इस पूरे प्रकरण की जांच की।

जांच में प्रवीण कुमार दोषी पाए गए। वहीं इनकी नियुक्ति भी नियमों के विपरित निकली। गजल भारद्वाज ने इस मामले में लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

उनका ट्रांसफर होने के बाद इस पत्रावली को दबा दिया गया। कुछ दिन पूर्व स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी ने ईओ से लिपिक के खिलाफ हुई कार्रवाई के संबंध में पूछा तो उन्होंने पत्राचार के माध्यम से जवाब दिया कि पालिकाध्यक्ष नियुक्ति प्राधिकारी है।

इसलिए लिपिक पर कार्रवाई पालिकाध्यक्ष को करनी है। कंवलपाल शर्मा ने बताया कि नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के अंतर्गत संबंधित धाराओं में लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई तो समझा जाएगा कि पालिकाध्यक्ष लिपिक प्रवीण कुमार को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने बताया कि लिपिक पर कार्रवाई न होने की दशा में राष्ट्रीय आदर्श पार्टी सीधे तौर पर लिपिक प्रवीण कुमार के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी। जिसकी जिम्मेदारी कमिश्नर और डीएम की होगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =