Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने मास्क चेकिंग अभियान चलाया, सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता अपना रहा है और आम जनमानस को भी जागरूक करने पर जोर दे रहा है।

अनलॉक की स्थिति के बाद भी प्रशासन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर मॉस्क वालो पर कार्रवाई कर मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दे रहा है।

अलमासपुर चौक पर कूकडा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी ने मॉस्क चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बगैर मॉस्क के बाइक सवारो कार सवारो को रोक लिया और जुर्माना की कार्रवाई की गई।

साथ ही सख्त चेतावनी भी दिया कि दोबारा बगैर मॉस्क के पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन की जा रही चेकिंग अभियान के तहत अब लोगो में जागरूकता दिखाई देने लगी है।

घर से निकलते ही हेलमेट और मॉस्क लगाने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है पर सरकार द्वारा अनलॉक के निर्देश के बाद भी प्रशासन सतर्कता बरते हुए है।

इस सम्बन्ध में नई मंडी कोतवाल ने कहा कि एसएसपी के निर्देशन मे मॉस्क अभियान चलाया जा रहा है। लोगो को अभी भी कोरोना वायरस से बचाव की हिदायत दी जा रही है।

आवश्यक कार्य होने पर ही घरो से निकले अन्यथा मॉस्क, सेनेटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन करे। जिससे कोरोना वायरस से बढ़ती मरीजो की संख्या पर लगाम लगाई जा सके। यदि कानून का उल्लंघन किया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 18 =