Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर के लिये राहत की खबर, मिले 16 पॉजिटिव, ठीक हुए 49

मुजफ्फरनगर- जिले में आज 16 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 49 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद अब जिले में 380 कोरोनावायरस के मरीज रह गए हैं।

मुजफ्फरनगर के लिए आज राहत की खबर आई है कि आज 16 पॉजिटिव मिले हैं तो 49 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि आज 1474 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिनमें 16 पॉजिटिव आई है जबकि आज 49 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, इसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 380 रह गई है।

आज मिले पॉजिटिव में हरि वृंदावन सिटी से दो, धंधेड़ा से एक, सुजडू से एक, एकता विहार से एक, नई मंडी से एक, पटेल नगर से दो, आर्यपुरी से एक केस मिला है।

जानसठ की कवाल जेल से भी एक संक्रमित मिला है, खतौली में भी आज एक संक्रमित मिला है जबकि बघरा के ग्राम लढ़वा और अमीर नगर में 1-1 संक्रमित मिला है, बुढ़ाना से भी आज एक पॉजिटिव मिला है ,चरथावल और मोरना से भी 1-1 मरीज मिला है, चरथावल के ग्राम मथुरा औरमोरना के ग्राम खेड़ी में यह मरीज मिले हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 3 =