Lucknow: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले Rajinikanth
Lucknow फिल्म स्टार Rajinikanth ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। रजनीकांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। वह इन दिनों लखनऊ में हैं। वह अपने साथियों के साथ लखनऊ में फिल्म जेलर भी देखेंगे।रजनीकांत शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंच गए।

