वैश्विक

Jaipur: हनीट्रैप के मामले की बड़ी कार्रवाई-पति-पत्नी गिरफ्तार

Jaipur  टोंक जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के मामले की बड़ी कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनको एक शख्स से 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने आरोपियों से कुल एक लाख 30 हजार रुपये नकद और एक बाइक जब्त की है. पकड़े गए दंपति ने एक शख्स का अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने जाल में फंसा लिया था. बाद में उसे ब्लैकमेल कर उगाही में लगे हुए थे.

पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस संबंध में मालपुरा निवासी परिवादी ने पुरानी टोंक पुलिस को रिपोर्ट दी थी. परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मालपुरा में दुकान है. आरोपियों उसकी दुकानदार से सामान खरीदकर रुपये ट्रांसफर करने के बहाने नंबर ले लिए. उसके रुपये देने के बहाने परिवादी को टोंक बुलाया.

6 अगस्त को परिवादी को टोंक में एक कमरे पर बुलाया गया. वहां महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसाने का प्रयास किया गया. इस दौरान बातों ही बातों में परिवादी को अर्धनग्न कर दिया.

इस दौरान उसके पति ने उसका वीडियो बना लिया. फिर पति पत्नी ने परिवादी को वीडियो वायरल करने और रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. दंपति ने परिवादी को ब्लैकमेल कर उससे 2 लाख रुपये की मांग की.

घबराए हुए परिवादी ने एक लाख 70 हजार रुपये दे भी दिए. लेकिन उसके बाद भी आरोपी उसे लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे. इससे परेशान होकर परिवादी ने पुरानी टोंक पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. एसपी ने बताया कि परिवादी की मानसिक स्थिति और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुरानी टोंक थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई.

उसके बाद आरोपियों से संपर्क कर परिवादी को वहां भेजा गया. इस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंपति को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21459 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =